32.9 C
Dehradun
Saturday, June 13, 2026


spot_img

कचहरी के सफाई कर्मी का कोरोना से निधन, धारा चौकी इंचार्ज ने टीम संग दिया वृद्ध को कंधा |Postmanindia

अर्जुन सिंह भंडारी

दून पुलिस द्वारा ‘मिशन हौसले’ में आम जनता को हर मदद तो दुख की घड़ी में संबल व हौसले का कंधा बन ‘खाकी में छुपा इंसान’ का फर्ज निभा रही है. वहीं एसएसपी दून द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को जनपद के वरिष्ठ व अकेले निवास कर रहे वृद्ध व्यक्तियों की सहायता को विशेष ध्यान देने के आदेश दिए गए थे जिसमें आज थाना कोतवाली नगर अंतर्गत कचहरी परिसर में साफ सफाई का कार्य करने वाले एक 55 वर्षीय वृद्ध का कोरोना के चलते निधन होने पर उसके पुत्र द्वारा अत्यंत गरीबी के चलते पिता का अंतिम संस्कार करने मव असमर्थता जताते हुए पुलिस से मदद मांगने पर धारा चौकी इंचार्ज द्वारा अपनी टीम के साथ वृद्ध के शव को कंधा दे अपने खर्चे पर एम्बुलेंस की सहायता से वृद्ध का अंतिम संस्कार किया गया.

जानकारी के अनुसार आज प्रातः 8:30 करीब प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिशुपाल नेगी को बार एसोसिएशन देहरादून अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा एक पत्र के माध्यम से कचहरी परिसर मव लंबे समय समय से साफ सफाई का कार्य करने वाले 55 वर्षीय रमेश चंद की कोरोना से मृत्यु होने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पूर्व स्वास्थ्य खराब होने के चलते वृद्ध को कोरोनेशन में भर्ती करवाया गया घ जहां वह कोरोना संक्रमित पाये गए थे. बीते ही दिनों वह अस्पताल से वापिस आ गए थे. उनकी दी जानकरी के अनुसार मृतक रमेश के बाद उनका पुत्र आशीष है जो कबाड़ बीनने का काम करता है व दोनो कचहरी परिसर में ही रहते है. उन्होंने आशीष के वृद्ध के बाद अकेला व आर्थिक स्थिति ठीक नही होए के चलते पुलिस से उसकी सहायता करने का अनुरोध किया. जिसपर कोतवाली निरीक्षक के आदेश पर धारा चौकी प्रभारी शिशुपाल राणा द्वारा अपने दो कांस्टेबल सहित कचहरी परिसर में जाकर स्वयं पीपीई किट पहन मृतक रमेश के शरीर को सुरक्षित लपेटा. धारा चौकी प्रभारी द्वारा स्वयं के खर्चे पर मृतक के लिए एम्बुलेंस बुलवाई व उसे रायपुर अंतिम ले जाया गया. इस दौरान धारा चौकी प्रभारी व उनके दोनों कांस्टेबल द्वारा मृतक को कंधा देकर शमशान घाट ले जाकर पूर्ण रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया. बार एसोसिएशन व मृतक के पुत्र द्वारा पुलिस कर्मियों की इस सहायता पर उनका आभार व्यक्त किया गया.

मृत्यु में किसी अनजान के लिए कंधा बन मानवीय मूल्यों पर मिशन हौसले को मजबूती देने पर पुलिस कर्मियों द्वारा लगातार वर्दी के मूल्यों में मानवीय रूप भी शामिल कर आम जनता के बीच पुलिस कर्मियों के सम्मान व उनके प्रति भरोसे को पुख्ता करता जा रहा है.

यह भी पढ़ें: VIDEO: मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नितिका बनी भारतीय सेना में अधिकारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम अमरनाथ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध:...

0
नई दिल्ली। केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार श्रृद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम अमरनाथ यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध...

एयर इंडिया एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच पेशेवर तरीके से की जा रही: राम...

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि एयर इंडिया एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं के...

पीएम मोदी ने हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को सराहा

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वित्तीय समावेशन और उद्यमिता से लेकर शिक्षा, हेल्थकेयर, साफ़-सफ़ाई, आवास, खेल, विज्ञान और गवर्नेंस तक, महिलाएं...

आत्मविश्वास, सुरक्षित और विश्व पटल में दस्तक का स्वर्णिम कालखंड है पीएम मोदी का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के सर्वाधिक बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री कार्यकाल देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित...

मानसून जनित आपदाओं से निपटने के लिए क्षमता निर्माण पर जोर

0
देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम), गृह मंत्रालय, भारत सरकार तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मानसून पूर्व...