27.3 C
Dehradun
Thursday, June 11, 2026


spot_img

VIDEO: मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नितिका बनी भारतीय सेना में अधिकारी |Postmanindia

कश्मीर के पुलवामा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नितिका ढौंडियाल ने आज विधिवत भारतीय सेना में नियुक्ति हो गई है. जी हाँ नितिका आज सेना में लेफ्टिनेंट बन गयी है आज OTA से पासिंग आउट परेड के बाद 29 मई को आधिकारिक रूप से सेना की वर्दी पहनकर सेना में शामिल हो गई हैं. आपको बता दे कि 18 फरवरी 2019 को एक सैन्य अभियान में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका ढौंडियाल ने कुछ दिनों बाद ही सेना में शामिल होने का मन बना लिया था. उस दौरान नीतिका, नोएडा में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती थी, जिसे छोड़कर नितिका ने दिसंबर 2019 में इलाहाबाद में वुमेन एंट्री स्कीम की परीक्षा दी थी, जिसे वो पिछले साल पास कर चुकी थी, और फिर उन्होंने स्क्रीनिंग टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्राउंड टेस्ट, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट पास में पास होने के बाद, मार्च 2020 में मेरिट लिस्ट जारी हुई थी. मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से नितिका को कॉल लेटर आ गया था. वही आज OTA में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में निकिता के कंधों पर सितारे लगा दिए गए है वही प्रदेश के सीएम तीरथ सिंह रावत ने भी नितिका के अधिकारी बनने पर बधाई दी है.

सीएम ने कहा ” पुलवामा हमले के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले, शौर्य चक्र से सम्मानित मेजर विभूति शंकर ढोंढ़ीयाल जी की पत्नी श्रीमति नीतिका जी का सेना में भर्ती होना न केवल उनके वीर पति को सच्ची श्रद्धांजलि है, अपितु उत्तराखण्ड के लिए भी गौरव का क्षण है.

यह भी पढ़ें: तीरथ कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त, इन 12 मुद्दों पर लगी मुहर

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश की यात्रा विश्व की सबसे महत्‍वपूर्ण सफलताओं में...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश की यात्रा विश्व की...

देश के 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाएं अवश्य पूरी होंगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाएं अवश्य पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक...

कैंचीधाम में 15 जून को स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले वार्षिक मेला तैयारियों...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में कैंचीधाम (नैनीताल) में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला...

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार

0
देहरादून: राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का अभियान लगातार तेज हो रहा है। बुधवार को जीएमएस रोड और शिमला रोड पर...

मोदी युग-उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर को मिली वैश्विक पहचान

0
देहरादून। पिछले 12 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड के धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास को अभूतपूर्व गति मिली...