24.3 C
Dehradun
Saturday, August 1, 2026


spot_img

टेंडर दिलाने के नाम पर पटियाला की सात फर्मों से 3.46 करोड़ रुपए ठगे जाने के आरोप पर सीएम का सख़्त एक्शन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने पटियाला पंजाब की फर्म के मालिक से टेण्डर दिलाने के नाम पर 03 करोड़ 46 लाख की ठगी के आरोप पर मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव प्रकाश चंद्र उपाध्याय, सौरभ शर्मा, नंदनी वत्स, महेश मारहिया, अमित लांबा और शाहरुख खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्यमंत्री द्वारा देवभूमि उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाये जाने के निर्देश दिए गए है। इसी का प्रतिफल है कि राज्य में भ्रष्टाचार करने वालो के विरूद्ध सख्त कारवाई की जा रही है।

ज्ञातव्य है कि पटियाला पंजाब के फर्म मालिक ने मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव सहित सात व्यक्तियों पर उन्हें टेंडर दिलाने के नाम पर तीन करोड़ 46 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि निजी सचिव ने साथियों के साथ मिलकर उनके फर्म को दवाइयां, स्कूलों में जूते व ड्रेस, स्टेशनरी और पाइप सप्लाई करने टेंडर दिलाने का झांसा दिया। ठगी के शिकार हुए पीड़ित एसके देव दवाइयों का कारोबार करते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी: सीईओ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...

बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि 4 अगस्त तक बढ़ी

0
देहरादून/रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष-2027 के संस्थागत  परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि विस्तरित की है।...

सृष्टि कंडारी दहेज हत्या प्रकरण में पति व ननद गिरफ्तार

0
देहरादून। डोईवाला थाना क्षेत्र में नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में...

दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रदान किए प्रमाणपत्र एवं पदक

0
देहरादून। इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए), देहरादून में प्रशिक्षणरत 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह शनिवार को वन...

राष्ट्रमंडल खेलों के जूडो में अस्‍मिता डे और हर्ष सिंह ने जीता स्‍वर्ण पदक

0
नई दिल्ली। ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों के जूडो में आज अस्‍मिता डे और हर्ष सिंह ने स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। 48 किलोग्राम वर्ग...