24.3 C
Dehradun
Tuesday, July 21, 2026


spot_img

बागेश्वर में आचार संहिता लागू, इस दिन होंगे उपचुनाव

बागेश्वर: बागेश्वर विधानसभा सीट पर आगामी 5 सितंबर को उप – चुनाव होने हैं, जिले में 118225 मतदाता अपना विधायक चुनेंगे। इनमें 60,045 पुरुष और 58,180 महिला मतदाता हैं। सर्विस मतदाताओं की संख्या 2207 है। जिनमें 57 महिला मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र में 172 मतदान केंद्र, 188 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 10 अगस्त को निर्वाचन आयोग चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। 10 से 17 अगस्त तक नामांकन होंगे। 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 21 अगस्त नाम वापसी की तिथि होगी। 5 सितंबर को मतदान होगा। 8 सितंबर को मतगणना की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने पत्रकारवार्ता में बताया कि विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन, 28 सेक्टर में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों में पानी, बिजली की व्यवस्था कर ली गई है। मतदान केंद्र वाले क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए पहले ही बजट आवंटन कर दिया गया है। जल्द मरम्मत करा ली जाएगी। अगले सप्ताह सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों का निरीक्षण करेंगे, जो भी कमियां होंगी, उन्हें दूर कराएंगे।

10 अगस्त से 17 अगस्त के बीच उम्म्मीद्वारों का नामांकन होना है। ऐसे में अभी तक भाजपा और कांग्रेस ने बागेश्वर विधानसभा सीट से अपने उमीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। बता दें कि चंदन राम दास का इसी साल लम्बी बीमारी के कारण 26 अप्रैल को इलाज के दौरान निधन हो गया। तब से यह सीट खाली पड़ी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र...

0
नई दिल्ली।  राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र सहायता केंद्र...

आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के पुनर्वास के लिए स्माइल योजना की...

0
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय कमजोर और वंचित वर्गों के सामाजिक और आर्थिक पुनर्वास के लिए स्माइल योजना लागू कर रहा है।...

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा, भारत-पनामा के बीच सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया है कि पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज़ की यात्रा से सभी...

पेपर लीक मामले पर विपक्ष के विरोध के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कल...

0
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन  नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले पर विपक्ष के विरोध के बीच दोनों सदनों की...

एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक गति दी जायेगी, ताकि एनईपी के सभी प्रावधानों को शिक्षण संस्थानों में...