21.8 C
Dehradun
Tuesday, September 15, 2026


spot_img

कर्नल मनप्रीत सिंह और तीन बलिदानियों को कीर्ति चक्र; 18 CBI अधिकारी पुलिस पदक से सम्मानित

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए कुल 103 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। वहीं 18 सीबीआई अधिकारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
पिछले साल सितंबर में जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवाद विरोधी अभियान में आगे बढ़कर नेतृत्व करते हुए शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह को मरणोपरांत शांति काल में दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। तीन अन्य सुरक्षा बल कर्मियों – राइफलमैन रवि कुमार (मरणोपरांत), मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू, जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हिमायूं मुजम्मिल भट (मरणोपरांत) को भी कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए कुल 103 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। चार कीर्ति चक्रों के अलावा वीरता पुरस्कारों में 18 शौर्य चक्र (चार मरणोपरांत), एक बार टू सेना मेडल, 63 सेना मेडल, 11 नौसेना मेडल और छह वायु सेना मेडल शामिल है।
मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू, मराठा लाइट इन्फैंट्री/56वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स
कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)
कर्नल मनप्रीत सिंह, सेना मेडल, सिख लाइट इन्फैंट्री/19वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स
राइफलमैन रवि कुमार, जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री/63वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स
पुलिस उपाधीक्षक हिमायूं मुजम्मिल भट, जम्मू और कश्मीर पुलिस, सी/ओ 19वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स
शौर्य चक्र
कर्नल पवन सिंह, 666 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन (आर एंड ओ)
मेजर सीवीएस निखिल, 21वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल)
मेजर त्रिपतप्रीत सिंह, आर्मी सर्विस कॉर्प्स/ 34वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स
मेजर साहिल रंधावा, रेजिमेंट तोपखाना/ 34वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स
सूबेदार संजीव सिंह जसरोटिया, 5वीं बटालियन जम्मू और कश्मीर राइफल्स
नायब सूबेदार पी. पबिन सिंह, तोपखाना रेजिमेंट/ 56वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स
एसपीओ अब्दुल लतीफ, जम्मू और कश्मीर पुलिस सी/ओ 33वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स
कैप्टन शरद सिंसुनवाल (04823-के), कमांडिंग ऑफिसर आईएनएस कोलकाता, नौसेना
लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल यादव (44003-एफ), एईओ आईएनएस विशाखापत्तनम, नौसेना
विंग कमांडर वर्नोन डेसमंड कीन (31215), फ्लाइंग (पायलट), वायुसेना
स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार (32754), फ्लाइंग (पायलट), वायुसेना
लखवीर, उप कमांडेंट, सीआरपीएफ
राजेश पांचाल, एसी, सीआरपीएफ
मलकीत सिंह, सीटी/जीडी, सीआरपीएफ
शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
मेजर आशीष धोंचक, एसएम, सिख लाइट इन्फैंट्री/ 19वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स (मरणोपरांत)
सिपाही प्रदीप सिंह, सिख लाइट इन्फैंट्री/ 19वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स (मरणोपरांत)
पवन कुमार, सीटी/जीडी, सीआरपीएफ (मरणोपरांत)
देवन सी, सीटी/जीडी, सीआरपीएफ (मरणोपरांत)

18 सीबीआई अधिकारी पुलिस पदक से सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस पदक से सम्मानित संघीय जांच एजेंसी के 18 अधिकारियों में इंटरपोल से जुड़े दो सीबीआई अधिकारी भी शामिल हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि छह अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि 12 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया गया है।
इन अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए पदक
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक से पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप कुमार के, अतिरिक्त एसपी नरेश कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार और मुकेश कुमार और हेड कांस्टेबल रामजी लाल जाट और राज कुमार को सम्मानित किया गया है।
इन अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक
जबकि विजयेंद्र बिदारी, 2005 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी और अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग इकाई (आईपीसीयू) के संयुक्त निदेशक, जो इंटरपोल के साथ समन्वय करते हैं और दिल्ली में प्रत्यर्पण मामलों और ऐसे अन्य मुद्दों का अनुसरण करते हैं, को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। विजयेंद्र बिदारी को तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु विरोधी आंदोलन के शांतिपूर्ण समाधान में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है।
सराहनीय सेवा के लिए इन्हें भी मिलेगा पदक
फ्रांस के लियोन में तैनात इंटरपोल के आतंकवाद निरोधक क्षमता के सहायक निदेशक महाराष्ट्र कैडर के उनके बैचमेट मोहम्मद सुवेज हक को भी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। उन्होंने एनआईएसीएल, शत्रु संपत्ति के संरक्षक, राज्य व्यापार निगम, सीमा शुल्क, आयकर और रेलवे आदि में भ्रष्टाचार के मामलों और कदाचार की जांच की निगरानी की है। अतिरिक्त एसपी तथागत वरदान, डिप्टी एसपी कृष्ण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर दर्शन सिंह, एएसआई सत्यजीत हलदर, हेड कांस्टेबल लालता प्रसाद, सुभाष चंद, ओंकारदास वैष्णव, सादी राजू रेड्डी, कांस्टेबल शिवकुमार सुब्रमण्यन और स्टेनो ग्रेड-1 संपदा संजीव रेवणकर को भी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...