29.2 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें आगामी 15 जून 2026 से होंगी शुरू

नई दिल्ली। नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की। इससे राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्‍तर भारत में यात्रियों, एयरलाइन्‍स और कार्गाे परिचालन के लिए एक नया द्वार खुल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा हवाई अड्डे का उद्घाटन और नागर विमानन सुरक्षा ब्‍यूरो से एयरोड्रम सुरक्षा कार्यक्रम से मंजूरी की प्राप्ति मिलने के बाद सेवाओं की शुरुआत होगी। नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो एयरलाइन अपनी पहली उड़ान संचालित करेगी। यह उड़ान यात्री सेवाओं की शुरुआत को दर्शाती है। इसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्‍सप्रेस अपनी उड़ानों का परिचालन करेगी।

नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डा भारत और विश्‍व के अन्‍य शहरों के साथ दिल्‍ली क्षेत्र और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश को जोड़ेगा । यह हवाई अड्डा देश में सबसे बड़ी ग्रीन फील्‍ड हवाई अड्डा परियोजनाओं में से एक है। पहले चरण के नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का विकास सार्वजनिक निजी साझेदारी मॉडल के अन्‍तर्गत लगभग 11 हजार दो सौ करोड़ रुपये के कुल निवेश से किया गया है। यह हवाई अड्डा वार्षिक तौर पर एक करोड़ बीस लाख यात्रियों के प्रबंधन की क्षमता रखता है। इस हवाई अड्डे के पूरी तरह से वि‍कसित होने पर प्रति वर्ष सात करोड़ यात्रियों का प्रबंधन किया जा सकेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...

नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता

0
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...

उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...

0
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...