24.1 C
Dehradun
Thursday, August 6, 2026


spot_img

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए कल से लागू

नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए कल से लागू हो जाएगा। साथ ही, सामाजिक सुरक्षा समझौता – दोहरा योगदान समझौता-डीसीसी भी प्रभावी हो जाएगा। इससे ब्रिटेन में भारतीय पेशेवरों की आवाजाही और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा मिलेगा। इस अहम समझौते के अंतर्गत भारतीय निर्यात को ब्रिटेन के बाज़ार में 99 प्रतिशत टैरिफ पर शुल्‍क नहीं लगेगा। यह समझौता दोनों देशों के साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है। इसके माध्‍यम से वे अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करना चाहते हैं और लोगों को समृद्धि बनाना चाहते हैं।

नई दिल्ली में वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने इस व्‍यापार समझौते को भारत की व्यापार यात्रा में एक अहम पड़ाव बताया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच भविष्य की ओर देखने वाली आर्थिक साझेदारी कायम करता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों में एक नए दौर की शुरुआत होगी।

श्री अग्रवाल ने कहा कि यह समझौता भारत के सबसे व्यापक व्यापार समझौतों में से एक है। यह कई क्षेत्रों में टैरिफ और नॉन-टैरिफ बाधाओं को कम करता है। दोहरे योगदान समझौते पर श्री अग्रवाल ने कहा कि इससे भारतीय पेशेवरों और उनके नियोक्ताओं को फ़ायदा होगा। इसके अंतर्गत ब्रिटेन में अस्थायी काम पर गए योग्य कर्मचारियों को एक निश्चित अवधि के लिए सामाजिक सुरक्षा अंशदान देने से छूट मिलेगी।

दोनों समझौतों को लागू करना, भारत के लिए वैश्विक स्तर पर मज़बूत और प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के धबलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की, सेना के एयर...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज ओडिशा के बरहामपुर के पास स्थित धबलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने गोपालपुर स्थित सेना के एयर...

अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद लोगों के जीवन में आया व्यापक बदलाव: प्रधानमंत्री

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सात वर्ष पहले अनुच्छेद 370 और 35(ए) को निरस्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर और...

संसद ने पारित किया सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा ने चर्चा के बाद विधेयक को लोकसभा...

बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर...

सभी एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहेंः सीएम, मुख्यमंत्री  ने भारी वर्षा को देखते हुए...

0
देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा तथा आगामी दिनों के लिए जारी मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...