देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को निराशाजनक और आत्मविश्वास से खोखला बताते हुए, देश को पीछे ले जाने वाला बताया। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा, कांग्रेस की विश्वसनीयता शून्य है लिहाजा जिनकी खुद की गारंटी नहीं उनकी गारंटी पर जनता को भरोसा नहीं है। साथ ही सवाल किया कि अपने राज्यों में इन गारंटी को लागू क्यों नहीं किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री जोशी ने कहा, उनके चुनावी घोषणापत्र में लगातार हार से उपजी निराशा और वैचारिक खोखलापन स्पष्ट नजर आता है । आत्मबल से हीन उनका घोषणा पत्र सभी बिंदुओं पर पूरी तरह निराश करने वाला है। जिसमे पहला सवाल तो यह उठता है कि जिन 10 गारंटियों की बात वे कर रहे हैं वो सभी उन्होंने कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में क्यों नहीं लागू किया। चंद महीने पहले तक राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी उनकी सरकारी थी लेकिन वहां भी ऐसी कई गारंटी का वादा किया लेकिन लागू नही किया। आगे इस बात की क्या गारंटी है कि वह इसे चुनाव के बाद लागू करेंगे।
उन्होंने तंज किया कि कांग्रेस कि लगभग 60 सालों तक देश में शासन करने वाली पार्टी ने हमेशा देशवासियों के साथ अन्याय किया है। हमेशा जनता को जाति, धर्म, वर्गों और क्षेत्रों में बांटकर राज करने की संस्कृति को आगे बढ़ाया। कभी भी गरीब, युवा, किसान, महिला, पिछड़े समाज और व्यवसायियों, सेवाकर्मियों, निजीकर्मियों, सैनिकों किसी के लिए कभी कोई काम नही किया, सिर्फ वादा किया। यही वजह है कि साल दर साल कांग्रेस की विश्वसनीयता गिरते गिरते आज शून्य हो गई है। 2019 में भी मोदी जी की 6 हजार रुपए की किसान सम्मान निधि की तरह ही कांग्रेस ने 72 हजार रुपए की घोषणा की थी । लेकिन जनता ने उनकी बातों पर भरोसा नही किया और तत्कालीन चुनावों में बुरी तरह नकार दिया था । ऐसी ही अनेकों अतार्किक एवं झूठी गारंटी समय समय पर कांग्रेस ने अनेकों बार राज्यों के चुनावों में की। लेकिन जनता मोदी और भाजपा के संकल्पों पर विश्वास जताया और कांग्रेस की गारंटी को भरोसे लायक नही माना।
उन्होंने कहा, आज मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और कांग्रेस का घोषणापत्र उसे पीछे ले जाने वाला है। जिस जीएसटी को उन्होंने संसद में मिलकर पास कराया, उसे राजनैतिक विद्वेष के चलते वापिस लेने का वादा कर रहे हैं । आज देश, आर्थिक मोर्चे पर आगे बढ़ते हुए दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने को अग्रसर है और वे अपनी पुरानी असफल नीति को लागू करने की बात कर रहे हैं । सबसे महत्वपूर्ण बात है कि वे गारंटियों की बात तो करते हैं लेकिन उसको पूरा करने की योजना कभी सामने नही रखते हैं, क्योंकि वे भी जानते हैं कि कौन जीतने वाला है । ऐसी खोखली और यथार्थ से परे की घोषणाओं को जनता जानती समझती है, लिहाजा कांग्रेस की गारंटियों को तवज्जो मिलने वाली है । जनता की नजर में एक ही गारंटी चलती है और वो है गारंटी के भी पूरा होने की गारंटी यानी मोदी की गारंटी।
कांग्रेस का घोषणा पत्र निराशाजनक और आत्मविश्वास से खोखलाः भाजपा
Latest Articles
प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का शुभारंभ किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने...
केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों में सारथी परियोजना के लिए...
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में सारथी परियोजना के विस्तार की...
केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता के लिए दो हजार करोड़ रुपये से...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता देने के लिए राज्य आपदा मोचन कोष-...
प्रधानमंत्री ने 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है और केंद्र सरकार व्यापक अवसंरचना और औद्योगिक...
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी: सीईओ
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...

















