33.9 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेसियों का हंगामा

गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस के तल्ख तेवर नजर आए। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के पट्टी और नारों के साथ कांग्रेस पंचायत चुनाव में हुई कथित अराजकता को लेकर आरपार की लड़ाई के मूड में नजर आई। जिस तरह से उम्मीद की जा रही थी, ठीक उसी तरह से मानसून सत्र की शुरुआत से पहले विधानसभा परिसर का माहौल देखने को मिला। कांग्रेस के सारे विधायक एक साथ हाथों में वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए और कई गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पहुंचे।
दरअसल, कांग्रेस के सभी विधायक भराड़ीसैंण में स्थित विधानसभा भवन में पूरी रणनीति के तहत एक साथ पहुंचे थे। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है, उसका जीता जाता उदाहरण नैनीताल जिले में देखने को मिला, जहां पर भाजपा के शासन की पोल खुल गई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि नैनीताल में तमंचे और तलवार के दम पर वोट चोरी ही नहीं बल्कि वोटों की लूट की गई। सरकार ने इसका संज्ञान भी नहीं लिया, लेकिन नैनीताल हाईकोर्ट ने खुद इसका संज्ञान लिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि जिस तरह से पूरे देश में वोट चोरी इस समय एक नेशनल विषय है, उसी तरह उत्तराखंड में भी वोटों की लूट की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में वोट चोरी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सबूत के साथ पूरे देश को बताने की कोशिश कर रहे हैं कि किस तरह से भाजपा वोटों की चोरी में नंबर वन है। अब इसका जीता जागता उदाहरण उत्तराखंड में भी देखने को मिला। यहां बात पंचायत चुनाव में आरक्षण की की जाए या फिर नैनीताल जिले में हुई अराजकता की, आज अगर सरकार में थोड़ी सी भी शर्म है तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
कांग्रेस की महिला विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज लोकतंत्र का गला घोंटने पर तुल गई है। लोगों का देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से भरोसा उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि नैनीताल की घटना इसका सबसे जीता जागता उदाहरण है। नैनीताल में सरकार ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाए, उल्टा पीड़ित और विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा किया है।
नैनीताल में हुई घटना के गवाह रहे हल्द्वानी से विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की गुंडई कितनी ज्यादा बढ़ चुकी है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नेता प्रतिपक्ष के साथ कांग्रेस के विधायकों के साथ धक्का मुक्की की गई और सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके अलावा सुमित हृदयेश का कहना है कि नैनीताल जिले की जिलाधिकारी और एसएसपी को बीजेपी का मंडल अध्यक्ष बना देना चाहिए। इनके कंधों पर जो बैच हैं, वहां पर भाजपा का कमल का फूल लगा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन चुनाव में यह गड़बड़ी हुई है, उन्हें दोबारा से कराया जाना चाहिए। सुमित हृदयेश का कहना है कि उनका हल्द्वानी और नैनीताल में राजनीतिक ही नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी ऐतिहासिक अनुभव रहा है। कभी यूपी के दौर में सुनने में आता था कि बूथ कैप्चर होता है, लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में खुली लूट देखने को मिल रही है। ऐसा हाईकोर्ट की नाक के नीचे देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस बिल्कुल भी रियायत के मूड में नहीं है और सदन से सड़क तक कांग्रेस, सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...