15.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

पीएम मोदी के दौरे से पहले युद्धस्तर पर चल रहा केदारनाथ धाम में निर्माण कार्य

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात अक्टूबर को उत्तराखंड जाएंगे। 7 अक्टूबर को ही पीएम मोदी संवैधानिक पद पर 20 साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। इसी मौके पर पीएम उत्तराखंड में जॉलीग्रांट एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकार्पण और ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का उद्धघाटन करेंगे। सूत्र बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम भी जा सकते हैं।

केदारनाथ धाम में वह अपने ड्रीम पोजेक्ट के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए शासन-प्रशासन के साथ ही भाजपा भी तैयारियों में जुट गई है। वहीं, केदारनाथ धाम में भी युद्धस्तर पर निर्माण कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केदारनाथ धाम के प्रति उनकी अगाध आस्था। एक दौर में केदारनाथ के नजदीक ही उन्होंने तप किया था। यही कारण भी है कि जब भी समय मिलता है बाबा केदार की यह भूमि उन्हें देवभूमि खींच लाती है।

कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री यहां नहीं आ पाए थे। ऐसे में अब कोरोना संक्रमण के मद्देनजर स्थिति नियंत्रण में है तो प्रधानमंत्री यहां का रुख करेंगे। वह सात अक्टूबर को यहां आ रहे हैं। हालांकि केदारनाथ में जो निर्माण कार्य हो रहे हैं, उन पर पीएम मोदी की नजर रहती है। वह कई बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वहां चल रहे कार्यों की जानकारी ले चुके हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...