24.7 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

यमुनाघाटी बांध प्रभावितों के आंदोलन को समर्थन देने पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, कही ये बड़ी बात

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बुधवार को जुड्डो, कालसी पहुंच कर यमुनाघाटी बांध (लखवाड-ब्यासी) प्रभावित समिति, लोहारी के नेतृत्व में चल रहे धरना प्रदर्शन में भागीदारी करते हुए उनके विस्थापन की मांगों को समर्थन दिया. विस्थापन की मांग को लेकर लखवाड़-व्यासी परियोजना के पूर्ण रूप से प्रभावित जनजातीय ग्राम लोहारी के लगातार 117वें दिन भी जारी धरना प्रदर्शन के बीच आज अपरजिलाधिकारी देहरादून परियोजना का कार्य शुरू करवाने की नीयत से पुरे पुलिस महकमे के साथ धरना स्थल पर पहुँचे, जिसका धरनारत लोहारी के ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ़ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया.

धरने में भागीदारी करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने ग्रामीणों के प्रदर्शन को अपना समर्थन देते हुए जिला प्रशासन को चेताया कि ग्रामीणों के खिलाफ कोई भी दण्डात्मक कार्यवाहि न की जाये, किसी भी प्रकार की दण्डात्मक कार्यवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने धरना स्थल पर आये प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जब तक लोहारी के ग्रामीणों को भूमि के बदले भूमि आवंटित नहीं की जाती तक परियोजना का कार्य किसी भी कीमत पर शुरू नहीं करने दिया जायेगा.

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार लखवाड़-व्यासी के प्रभावितों के विस्थापन की समस्याओं के प्रति मूक बनी हुई है. उनके द्वारा इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने, मुख्यमंत्री के समक्ष रखने के अलावा इस सम्बंध में प्रभावित ग्राम लोहरी के प्रतिनिधिमंडल के साथ सम्बंधित कैबिनेट मंत्री से मुलाकात कर ग्रामवासियों की मांगों के शीघ्र निस्तारण का अनुरोध किया गया था, पर कोई कार्यवाई नहीं की जा रही. इस मौके पर एडीएम शिव कुमार बरनवाल, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, एसडीएम चकराता सौरभ असवाल, एसपी देहात स्वतंत्र कुमार, जिलाध्यक्ष पछवादून संजय किशोर, ब्लॉक अध्यक्ष अजय नेगी, पूर्व प्रधान जगत सिंह, ज्येष्ठ प्रमुख चकराता विजय पाल, ,अमर सिह, अरुण चौहान, पुनित चौहान, संजय चौहान, श्यामदत्त वर्मा, सीताराम नेगी, दीवान सिंह श्याणा, मातबर सिंह, नरेश चौहान, दिनेश चौहान, ब्रहमी देवी, जग्गो देवी, आशा चौहान, सावित्री देवी, बिजमा देवी आदि उपस्थित रहे.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...