24.5 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

उत्तराखंड में यहां बाथरूम में मिला पिता का शव, बेटियों ने कहा हुई है हत्‍या

हल्द्वानी: उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है, बीती दिन देहरादून में डबल मर्डर से जहां सनसनी फैल गई थी वही दूसरी ओर हल्‍द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक 64 वर्षीय किसान का शव बाथरूम से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। मामल की जांच की जा रही है। वहीं मृतक की बेटियों का आरोप है कि जमीनी रंजिश में उसके पिता की हत्या की गई है।

ऊंचापुल हल्द्वानी में हंसा दत्त जोशी (64) अकेले अपने मकान पर रहते थे। उनकी एक शादीशुदा बेटी हल्द्वानी और दूसरी बेटी दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी की कुछ साल पहले ही मौत हो गई थी। मंगलवार की रात डेढ़ बजे उनका पड़ोसी घर पहुंचा तो हंसा कमरे में नहीं थे। उसने बाथरूम में जाकर देखा तो उनका शव पड़ा हुआ था और मुंह से खून निकल रहा था। पड़ोसी ने इसकी सूचना तत्काल मुखानी पुलिस को दी।

इसके बाद कविंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। देर शाम मोर्चरी पहुंची मृतक की बेटी का आरोप है कि उसके पिता की हल्द्वानी में 40 बीघा जमीन है। उक्त जमीन पर कुछ लोग निगाहें गड़ाए बैठे थे। जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा ही रही थी। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके पिता की हत्या की है। इधर, पुलिस मौत को प्रथमदृष्टया ब्रेन हेमरेज मान रही। आज पीएस के बाद मौत का पता चलेगा। वहीं बुधवार की देर रात सीओ शांतनु पराशर ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थाना सुविधाओं के विकास, प्रारम्भिक व माध्यमिक विद्यालयों की आपदा के कारण क्षतिग्रस्त...

चारधाम यात्राः 114 दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या 47 लाख पार

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में मानसून की बाधाओं और चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा...

फलोत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इकोसिस्टम विकसित करना होगाः मुख्य सचिव

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सेब, कीवी, ड्रैगन फ्रूट आदि से उत्पादन सम्बन्धित योजनाओं को लेकर जिलाधिकारियों...

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...