30.2 C
Dehradun
Wednesday, September 9, 2026


spot_img

प्रदेशभर में आयोजित होगा सहकारिता सप्ताह

देहरादून। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के गौरवशाली 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जनपदों व विकासखंडों में आगामी 29 जून से सहकारिता सप्ताह-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। श्सहकार से समृद्धि, देवभूमि की प्रगतिश् थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को सहकारिता के प्रति जागरूक किया जायेगा।
सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में डॉ रावत ने केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले सहकारिता सप्ताह-2026 की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। डॉ रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का सफल एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं स्वयं सहायता समूहों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पैक्स, जिला सहकारी बैंकों एवं अन्य सहकारी संस्थाओं के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।
डॉ. रावत ने कहा कि सहकारिता सप्ताह के दौरान पृथक-पृथक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सहकारी चैपाल, जागरूकता शिविर, कृषि, उद्यान, डेयरी एवं मत्स्य पालन से जुड़े कार्यशालाओं के साथ महिला एवं युवा सहकारी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सहकारी संस्थाओं के डिजिटलीकरण, ई-पैक्स, सामाजिक सहभागिता तथा हरित एवं सतत कृषि को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिलों व विकासखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सहकारी संस्थाओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। बैठक में संयुक्त निबंधक एम.पी. त्रिपाठी, रमेन्द्री मंद्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे जबकि  सभी जनपदों के एआर व जीएम ने बैठक में वर्चुअली प्रतिभाग किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...