31.3 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

कोरोना फिर हो रहा खतरनाक, देश में एक्टिव केस 3000 पार

नई दिल्ली: कोरोना वायरस एक बार फिर डराने लगा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में संख्या 3,395 हो गई है, जिसमें केरल में सबसे अधिक 1,336 मामले शामिल हैं। इसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली का स्थान है। यहां क्रमशः 467 और 375 केस दर्ज किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं मंत्रालय की ओर से जारी आकड़ों में ये भी बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में देश में 685 नए केस सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हुई है। ये मौतें दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की हुई हैं।बता दें कि 22 मई को देश में सिर्फ 257 एक्टिव केस थे, जो 26 मई तक बढ़कर 1,010 हो गए, और अब यह संख्या 3,395 पर पहुंच गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि देश में कोविड-19 की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संक्रमण की गंभीरता कम है। अधिकांश मरीजों की घर पर ही एकांतवास में रहते हुए देखभाल की जा रही है। फिलहाल, चिंता का कोई कारण नहीं है। 22 मई को देश में 257 सक्रिय मामले थे। 26 मई तक यह आंकड़ा 1,010 हो गया और शनिवार को 3,395 पर पहुंच गया। इसमें केरल के 1,336, महाराष्ट्र के 467, दिल्ली के 375, गुजरात के 265, कर्नाटक के 234, पश्चिम बंगाल के 205, तमिलनाडु के 185 और उत्तर प्रदेश के 117 सक्रिय मामले शामिल हैं।
देश में बढ़ते मामले को देखते हुए लोगों में डर का माहौल है। इसको लेकर आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल डॉ राजीव बेहल ने बताया कि कोरोना के जो नए केस सामने आ रहे हैं, वे ऑमिक्रॉन के सबवेरिएंट्स हैं और गंभीर नहीं हैं। इन सबवेरिएंट्स में LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 शामिल हैं, जिनमें पहले तीन सबसे ज्यादा पाए गए हैं। डॉ बेहल ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है, फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।

कर्नाटक में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार ने शनिवार को एक सार्वजनिक एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा विभाग के आयुक्त की ओर से जारी इस एडवाइजरी में लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की गई है।  एडवाइजरी में कहा गया है कि सरकार संक्रमण को रोकने, केस की पहचान करने और इलाज देने के लिए लगातार काम कर रही है। जनता से कहा गया है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क जरूर रहें और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों में सहयोग करें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...