27.2 C
Dehradun
Saturday, August 22, 2026


spot_img

भारत में फिर लौटा कोरोना,स्कूलों के लिए SOP, मास्‍क फिर होगा जरूरी

नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर से कोरोना के केस में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्‍ली में कोविड के मामले बढ़ने का ट्रेंड जारी रहा तो पाबंदियां लौट सकती हैं। गुरुवार को पहली बार राजधानी के किसी स्‍कूल से कोरोना केस मिले। नोएडा और गाजियाबाद के स्‍कूलों में भी संक्रमण तेजी से फैला है।

एनसीआर के स्कूलों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो स्‍कूलों के लिए एसओपी जारी की जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने सभी निजी स्कूलों से कहा है कि कोरोना का मामला सामने आने पर स्कूल बंद कर दें। यह सुनिश्चित करें कि स्कूल में सभी मास्क पहनें। जितना मुमकिन हो सके सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।

राजधानी में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की 20 अप्रैल को बैठक होगी। इसमें संक्रमण को रोकने के उपायों पर चर्चा होगी। दिल्ली में एक हफ्ते में संक्रमण दर 0.5 फीसदी से बढ़कर 2.70 पर्सेंट हो गई है। कोरोना के केस बढ़ने के बाद अब पैरंट्स चाहते हैं कि वायरल या कोरोना से पीड़ित बच्चे लंबे समय तक घर पर रहते हैं तो उनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प स्कूलों को देना चाहिए। बच्चा यदि घर रहता तो कम से कम पढ़ाई प्रभावित नहीं होती।

नोएडा में पैरंट्स असोसिएशन से जुड़े मनोज कटारिया ने बताया कि कई पैरंट्स के सामने यह दिक्कत आ रही है। अब स्कूल खुलने के बाद भी यदि कोई बच्चा 10-15 दिन स्कूल नहीं जाएगा तो जाहिर है उसकी पढ़ाई प्रभावित होगी। गुड़गांव में गुरुवार को कोरोना के 147 नए मरीज मिले। संक्रमण दर 8.79 फीसदी दर्ज की गई। फरीदाबाद में एक दिन में 19 मामले मिले और संक्रमण दर 7.36 फीसदी दर्ज की गई। नोएडा में 44 और गाजियाबाद में 18 मामले मिले, जिनमें 5 स्टूडेंट हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ, 21 नवंबर तक तीन महीने...

0
नई दिल्ली। सरकार ने  दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। यह...

देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध:...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, हालांकि इसका...

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के सीईओ और संस्थापकों से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और संस्थापकों से बातचीत...

भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।...

देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित

0
देहरादून। भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20-21 अगस्त को देहरादून में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय, भारत...