नई दिल्ली/मुंबई: भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाबी कार्रवाई के तौर पर 6-7 मई की रात पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर जोरदार हमला किया और उसे नेस्तनाबूद कर दिया। भारत की तरफ से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मिसाइल हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव अपने चर देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके चलते उत्तरी और पश्चिमी भारत के कम से कम 18 एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इन बंद एयरपोर्ट्स में श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, शिमला, धर्मशाला और जामनगर शामिल हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद फ्लाइट ऑपरेशन्स पर भारी असर पड़ा है। अब तक 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। अकेले इंडिगो ने लगभग 165 फ्लाइट कैंसिल की हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से भी 35 से ज्यादा फ्लाइट्स (23 डिपार्चर, 8 अराइवल और 4 इंटरनेशनल फ्लाइट्स) रद्द कर दी गई हैं।
मौजूदा हालात को देखते हुए इंडिगो एयरलाइन ने मंगलवार को श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर और जोधपुर के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इसकी जानकारी देते हुए एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि देशभर में उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। साथ ही इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। बता दें कि कुल मिलाकर इंडिगो ने 165 फ्लाइट कैंसिल की है।
उड़ान रद्द होने के बाद कई एयरलाइंस ने बयान जारी कर अपना-अपना स्पष्टिकरण दिया। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एयर इंडिया ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट की उड़ानें 10 मई सुबह 5:29 बजे तक रद्द कर दी हैं। यात्रियों को टिकट रद्द कराने या री-शेड्यूल करने पर शुल्क नहीं देना होगा।
वहीं स्पाइसजेट ने अपना बयान जारी कर कहा कि इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी कई फ्लाइट्स कैंसिल की हैं और यात्रियों को फुल रिफंड या वैकल्पिक उड़ान का विकल्प देने की बात कही है। जबकि कतर एयरवेज ने पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने के कारण पाकिस्तान के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं। गौरतलब है कि 6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। इन नौ ठिकानों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे, वहीं चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों में आतंकियों को भर्ती किया जाता था। उन्हें प्रशिक्षित किया जाता था। इतना ही नहीं भारतीय सेना के इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के दस लोगों की मौत हो गई।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में अलर्ट: 200 से अधिक उड़ानें रद्द
Latest Articles
प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का शुभारंभ किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने...
केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों में सारथी परियोजना के लिए...
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में सारथी परियोजना के विस्तार की...
केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता के लिए दो हजार करोड़ रुपये से...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता देने के लिए राज्य आपदा मोचन कोष-...
प्रधानमंत्री ने 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है और केंद्र सरकार व्यापक अवसंरचना और औद्योगिक...
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी: सीईओ
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...

















