24.9 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

फिजी-दक्षिण सूडान के समकक्षों से मिले रक्षा मंत्री, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को ओशियानियाई देश फिजी के समकक्ष पियो टिकोदुआदुआ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) को संस्थागत बनाने पर भी सहमति जताई। यह बैठक सोमवार से शुरू हो रहे एयरो इंडिया 2025 के दौरान बंगलूरू में हुई। इसके अलावा, उन्होंने उत्तरी अफ्रीकी देश दक्षिणी सूडान के रक्षा मंत्री से भी मुलाकात की। राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘फिजी के रक्षा मंत्री पियो टिकोदुआदुआ के साथ बंगलूरू में एक सराहनीय बैठक हुई। हमने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों और साधनों पर चर्चा की। हम रक्षा सहयोग पर भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) को संस्थागत बनाने पर सहमत हुए।’
वहीं, पियो टिकोदुआदुआ ने बंगलूरू पहुंचने के बाद एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘फिजी और भारत के बीच सहयोग का एक लंबा इतिहास है, और वे अपने संबंधों को और आगे बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक अलग पोस्ट में लिखा, ‘उन्होंने एयरो इंडिया 2025 के दौरान दक्षिण सूडान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल चोल थॉन जे बालोक से भी मुलाकात की। हमने संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना सहयोग सहित चल रहे रक्षा सहयोग की समीक्षा की।’

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...