23.7 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड में… जोशीमठ से करेंगे 35 परियोजनाओं का लोकार्पण

जोशीमठ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को जोशीमठ मलारी नीति हाईवे पर ढाक से देश के विभिन्न जगह की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। सड़क संगठन के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को जोशीमठ के पास ढाक में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बनाए पुल का लोकार्पण करेंगे। यहीं से वर्चुअली बीआरओ की ओर से देश के विभिन्न जगह पर बनाए गए 28 पुल और छह सड़कों का भी लोकार्पण करेंगे।

रक्षा मंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से ढाक पहुंचेंगे। वहीं रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर एसपी रेखा यादव ने पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। एसपी ने निर्देश दिए कि वीआईपी रूट पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारी व कर्मचारी सजग व सतर्क होकर ड्यूटी का निर्वहन करें। जोशीमठ ब्लॉक सभागार में एसपी ने सभी को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, कार्यक्रम स्थल पर अधिकृत लोगों व वाहनों को ही जाने की अनुमति दें।

ब्रीफिंग के बाद वीवीआईपी कार्यक्रम की रिहर्सल भी की गई। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए गए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...

ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्‍तविकताओें...

विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा

0
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...