27.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

देहरादून: अधिकारियों ने बंद किए मोबाइल फोन तो दर्ज होगा मुकदमा, DM राजेश कुमार का शानदार कदम

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून कहर बन कर बरस रहा है। आपदा ग्रसित क्षेत्रों में खतरा अधिक बना हुआ है। ऐसे में अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे जनता के साथ जुड़े रह कर काम करें। जनसमस्याओं को सुनकर उनका निवारण करें। मगर कई बार ये अधिकारी अपने फोन ही बंद कर देते हैं। जिससे जनता के साथ उनका जुड़ाव टूट जाता है। ऐसे ही अधिकारियों पर अब जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

दरअसल देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा के दौरान प्रशासन में काम कर रहे हर अधिकारी को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। साथ ही ये भी निर्देश दिए हैं कि कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी अपना फोन बंद नहीं रखेगा। अगर किसी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम (डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट) में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

गौरतलब है कि डीएम आर राजेश कुमार ने कहा कि इस तरह की काफी शिकायतें मिल रही हैं जिसमें लोग आपदा की घटना के दौरान अधिकारियों के फोन बंद मिलने की बात कह रहे हैं। लाजमी है कि ये मामला गंभीर है। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में संबंधित विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारियों की जरूरत कभी भी पड़ सकती है।

अधिकारियों को हर वक्त उपलब्ध रहने की जरूरत है। इसलिए अब सभी अपना फोन ऑन रखेंगे। अगर आवश्यक स्थिति के अलावा फोन बंद मिला तो ये अधिकारियों के लिए अच्छा नहीं होगा। ऐसा पाए जाने को आदेश की अवहेलना मान कर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि फोन बंद हैं या खुले, इसके लिए रेंडम आधार पर किसी भी अधिकारी को कॉल की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...