24.9 C
Dehradun
Friday, August 14, 2026


spot_img

देहरादून: न्यायिक रिमांड पर फर्जी रजिस्ट्री मामले का मुख्य आरोपी, जाने पूरा मामला

देहरादून: फर्जी रजिस्ट्री मामले के मुख्य आरोपियों का क्लेमेंटाउन थाने में दर्ज सम्पत्ति ध्वस्तीकरण के मुकदमे में कोतवाली नगर पुलिस ने न्यायिक रिमाण्ड लिया. फर्जी रजिस्ट्री घोटाले में मुख्य आरोपियों ने ही क्लेमेंटाउन स्थित संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री तैयार की थी. बता दें फर्जी रजिस्ट्री घोटाले में पहले ही 13 आरोपियों पर गैंगस्टर की धारा लगाई जा चुकी है.

कुसुम कपूर ने शिकायत दर्ज कराई थी 12 जनवरी 2022 को क्लेमेंटाउन में अपनी सम्पत्ति पर निर्मित भवन को आरोपी अमित यादव और उसके साथ आये अन्य व्यक्तियों के द्वारा सम्पत्ति में घुसकर खुर्द-बुर्द करते हुये भवन को ध्वस्त कर दिया था. पीड़िता की तहरीर के आधार पर 17 जनवरी 2022 को क्लेमेंटाउन थाने में अमित यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. जिसके बाद तत्कालीन डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश के बाद पूरे मामले की जांच हरिद्वार पुलिस से कराई गई. जांच के दौरान आरोपी रणदीप रंधावा और नन्द किशोर की बताई जगह से लूटा हुआ सामान बरामद किया गया.

पुलिस टीम ने मुकदमे में फर्जी दस्तावेज पाये जाने पर धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए नामजद आरोपी अमित यादव, मोना रंधावा, और सौरभ कूपर सहित मामले में अन्य आरोपी रणदीप रंधावा,नंद किशोर काला,वीर सिंह कश्यप,सन्नी उर्फ शारिक, शोएब अहमद,सूरज क्षेत्री,विशाल भारद्वाज,सिद्धांत अरोडा और सुरजीत सिंह को हिरासत में लेकर उनकी संलिप्त्ता के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था.

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कोतवाली नगर में पंजीकृत फर्जी रजिस्ट्री घोटाले मामले की एसआईटी जांच में आया है की आरोपी केपी सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना क्लेमेंटाउन पर पंजीकृत मुकदमे से सम्बन्धित सम्पत्ति की फर्जी रजिस्ट्री की. न्यायालय से आदेश के बाद अग्रिम जांच पर आरोपी केपी सिंह के साथ कमल विरमानी,इमरान अहमद,अजय क्षेत्री,रोहिताश सिंह, महेश चन्द्र उर्फ छोटू,अजय मोहन पालीवाल और डालचंद का नाम भी सामने आया. जिसके बाद आरोपी कमल विरमानी, इमरान अहमद,अजय क्षेत्री,रोहिताश सिंह,महेश चन्द्र उर्फ छोटू, अजय मोहन पालीवाल और डालचंद की न्यायिक रिमांड लेकर कार्यवाही की जा रही है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री पहुंचे आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे, टीएचडीसी टनल हादसे पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार देर रात्रि मायापुर (पीपलकोटी), चमोली स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना की...

चमोली में निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन, कई मजदूर अंदर फंसे, 13 को निकाला

0
देहरादून। चमोली जिले में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान...

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से...

विश्वविद्यालय शोध, नवाचार और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा पर दें विशेष ध्यानः...

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड के स्व वित्तपोषित (निजी) विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ...

मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद, कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार से...