23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

क्लाइमेट स्मार्ट सिटीज असेसमेंट फ्रेमवर्क में देहरादून को मिली टू स्टार रैंकिंग

देहरादून: आगामी विधान सभा चुनावों के मद्देनजर एसडीसी फाउंडेशन ने उत्तराखंड अर्बन एजेंडा 2022 के तहत अब तीसरी फैक्टशीट जारी की है। इससे पहले एसडीसी फाउंडेशन उत्तराखंड मे स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 पर एक विस्तृत रिपोर्ट और शहरी मुद्दों पर दो फैक्टशीट जारी कर चुका है ।   

तीसरी फैक्टशीट क्लाइमेट स्मार्ट सिटीज असेसमेंट फ्रेमवर्क के परिणामों पर आधारित है। केद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा विभिन्न आधार पर की गई रैंकिंग में देहरादून को टू स्टार रैंकिंग दी गई है। देश के अन्य शहरों की तुलना मे यह एक कमज़ोर प्रदर्शन है।

एसडीसी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने बताया कि इस क्लाइमेट असेसमेंट के तहत केंद्र ने देशभर के 100 स्मार्ट सिटीज सहित कुल 126 शहरों का मूल्यांकन किया था। उत्तराखंड से केवल देहरादून शहर को इसमें शामिल किया गया । 5 पैरामीटर और 28 इंडीकेटर्स के आधार में मूल्यांकन करके शहरों को वन स्टार से फाइव स्टार तक रैंकिंग दी थी। इन पैरामीटर्स में ऊर्जा और ग्रीन बिल्डिंग; अर्बन प्लानिंग, हरियाली और जैव विविधता; मोबिलिटी और वायु गुणवत्ता; जल प्रबंधन और वेस्ट मैनेजमेंट शामिल थे।

एसडीसी फाउंडेशन की फैक्टशीट बताती है कि इस मूल्यांकन में देश के जिन 126 शहरों को शामिल किया गया, उनमें से किसी भी शहर को 5 स्टार रैंकिंग नहीं मिल पाई। नौ शहरों, अहमदाबाद, इंदौर, पिंपरी चिंचवड़, पुणे, राजकोट, सूरत, वडोदरा, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम को फोर स्टार रैंकिंग मिली। 22 शहरों को थ्री स्टार रैंकिंग मिली। देहरादून सहित देहरादून समेत 64 शहरों को टू स्टार रैंकिंग में संतोष करना पड़ा, जबकि 31 शहरों को वन स्टार रैंक मिला। अनूप नौटियाल ने कहा कि शहरी जलवायु संरक्षण के लिए की जाने वाली तैयारियों में देहरादून बहुत पीछे चल रहा है। देहरादून को इस असेसमेंट में समग्र तौर पर टू स्टार रैंकिंग मिली है।

वेस्ट मैनेजमेंट पैरामीटर में देहरादून का प्रदर्शन कुछ बेहतर रहा और थ्री स्टार रैंकिंग हासिल हुई। एनर्जी और ग्रीन बिल्डिंग पैरामीटर में देहरादून को टू स्टार रैंकिंग मिली। अर्बन प्लानिंग, ग्रीन कवर और बायो डायवर्सिटी पैरामीटर में देहरादून को सिर्फ वन स्टार रैंकिंग ही मिल पाई। मोबिलिटी और एयर क्वालिटी के साथ ही वाटर मैनेजमेंट पैरामीटर में भी सिर्फ एक स्टार रैंकिंग ही मिल पाई। इस तरह पांच मे से तीन पैरामीटर मे देहरादून को वन स्टार रैंकिंग मिली । 

अनूप नौटियाल के अनुसार आने वाले दिनों मे सभी फैक्टशीट का सारांश और शहरी मुद्दों के नीतिगत सुझाव राजनीतिक दलों के पास भेजे जाएंगे । एसडीसी फाउंडेशन ने सभी राजनीतिक दलों से सतत शहरीकरण के मुद्दे को अपने मेनिफेस्टो मे उचित स्थान देने की लिए उत्तराखंड अर्बन एजेंडा 2022 की शुरुआत की है ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...