24.2 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

दिल्ली पुलिस आयुक्त को अमेरिका की तरह अटैक की आशंका, सीपी ने दिए डोनाल्ड ट्रंप जैसे हमले रोकने के आदेश

नई दिल्ली: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मींदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस भी सतर्क हो उठी है। 15 अगस्त पर आतंकी या फिर खालिस्तानी हमले की संभावनाओं के मद्देनजर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मंगलवार को अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि देश में 15 अगस्त को डोनाल्ड ट्रंप जैसा हमला हो सकता है। ऐसे में हमें सतर्क रहना होगा। आयुक्त ने मंगलवार को तैयारियों को लेकर दूसरी मीटिंग बुलाई थी। दूसरी तरफ, 15 अगस्त के दिन टारगेट किलिंग के इनपुट मिले हैं। इसको लेकर पुलिस अभी से सतर्क नजर आ रही है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 15 अगस्त की तैयारियां एक महीने पहले शुरू हो जाती है। तैयारियों को लेकर पुलिस आयुक्त ने मंगलवार को सीनियर अफसरों समेत सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों को बैठक में बुलाया। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड पर हुए हमले का उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली में इस तरह की वारदात न हो पाए। इसके अलावा पुलिस आयुक्त ने कहा कि स्टाफ को जल्द से जल्द सक्रिय किया जाए। पिछले साल की तरह इस वर्ष भी सुरक्षा के वहीं कदम उठाए जाएं।
दूसरी तरफ स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, अभी तक आतंकी हमले के इनपुट नहीं मिले है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार आतंकी हमला होने की कम ही संभावना है। इस बार गैंगस्टर व बदमाश टारगेट किलिंग कर सकते हैं। इसके कुछ इनपुट मिले हैं। साथ ही खालिस्तान समर्थक गुरूपंत पन्नू 15 अगस्त पर जगह-जगह खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाकर देश का माहौल खराब करने की कोशिश करेंगा। पन्नू की ओर से दिल्ली का माहौल खराब करने की पूरी संभावना व इनपुट है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, सहकारिता नीति को मिली...

0
देहरादून। राज्य कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी दी गई। वहीं सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में छूट...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...