22.4 C
Dehradun
Friday, March 13, 2026


spot_img

दिल्ली पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन: 2200 बांग्लादेशियों को भेजा उनके देश

नई दिल्ली: बांग्लादेश से भारत में अवैध घुसपैठ को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरे साल अलर्ट मोड पर रही। केंद्रीय गृहमंत्रालय के आदेश के बाद राजधानी दिल्ली के अलावा पड़ोसी राज्यों ने भी विशेष अभियान चलाकर अवैध प्रवासियों के खिलाफ धरपकड़ की। साल की शुरुआत में ही दिल्ली के एलजी के आदेश पर राजधानी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
दिल्ली के सभी 15 जिलों में चले विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अवैध रूप से राजधानी में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ एक्शन लिया। दिल्ली पुलिस सूत्रों की माने तो अकेले वर्ष 2025 में इस साल दिल्ली पुलिस करीब 2200 बांग्लादेशियों को एफआरआरओ की मदद से उनके देश डिपोर्ट कर चुकी है। आगे भी अभियान जारी रखने की बात की जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2025 में की गई कार्रवाई को अब तक का सबसे बड़ा एक्शन माना जा रहा है। पिछले वर्षों के आंकड़े पर गौर करें तो वर्ष 2024 में कुल 14, 2023 में पांच और वर्ष 2022 में 50 बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा गया था। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के एक्शन की वजह से बहुत से लोग तो पकड़े जाने के डर से खुद ही वापस निकल गए।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एलजी के आदेश के बाद वर्ष 2024 के आखिरी महीने से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया था। सभी 15 जिलों के अलावा दिल्ली पुलिस की बाकी एजेंसियों ने भी जांच पड़ताल में लगाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि वह बीट स्टाफ की मदद से अपने-अपने एरिया में पड़ताल करें। इसके अलावा जहां जरूरत हो वहां छापेमारी कर बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर उनके देश वापस भेजने की व्यवस्था करें। इसके बाद लगातार पुलिस का एक्शन जारी रहा और इनको पकड़ा गया। वहीं दिल्ली पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों पर कार्रवाई करने के साथ उन सिंडिकेट को भी पकड़ा जो इन बांग्लादेशियों को भारत पहुंचने में मदद करते हैं। साथ ही उनके कागजात बनवाने में भी उनकी मदद की जाती थी। कई लोगों के पास से फर्जी आधार तक बरामद हुए थे। पुलिस की गिरफ्त में आए कई तो ऐसे मिले जो 20-20 साल से राजधानी में डेरा जमाए हुए थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

0
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...

मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल

0
देहरादून। ओडिशा के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ऋषिकेश में रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की प्रोजेक्ट साइट का दौरा किया। यह प्रेस टूर भारत सरकार...

खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर

0
देहरादून। विदेशी भाषाएं सीखकर विभिन्न देशों में नौकरी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज...

अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया...

0
हरिद्वार। अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मेला प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं एवं अवस्थापना सुविधाओं को...