26.7 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

बेहद खराब श्रेणी की दहलीज पर पहुंची दिल्ली की आबोहवा

नई दिल्ली; राजधानी में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने से आबोहवा बेहद खराब श्रेणी की दहलीज पर पहुंच गई है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 291 रहा, जोकि खराब श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक रविवार को औसतन 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। वहीं, सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। मंगलवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चल सकती है। हवा की गति 8 से 16 किमी रहने के आसार हैं। बुधवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चलेंगी। इस दौरान हवा की गति 12 से 20 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 346 रहा, यह बेहद खराब श्रेणी है। गाजियाबाद में 309, नोएडा में 298, गुरुग्राम व फरीदाबाद में 248 एक्यूआई दर्ज किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...