27.3 C
Dehradun
Tuesday, March 31, 2026


spot_img

तेज हुई पुलिसकर्मीयों के ग्रेड पे की माँग, 25 जुलाई को बड़े प्रदर्शन की तैयारी |Postmanindia

एक बार फिर प्रदेश में पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे के मामले में एक बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है. आगामी रविवार को 25 जुलाई के दिन सुबह 10 बजे पुलिसकर्मियों के परिजन आंदोलन के क्रम में धरना देने परेड मैदान आ रहे हैं. इसके तमाम पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हैं हालांकि पुलिस मुख्यालय स्तर से लेकर शासन स्तर तक प्रयास किए जा रहे हैं कि किसी तरीके से प्रयास करके पुलिसकर्मियों को प्रमोशन व ग्रेड पे के मामले पर निर्णय ले लिया जाए. लेकिन 25 जुलाई को प्रस्तावित इस कैंपेन के फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं वहीं मंत्रिमंडल की उप समिति के द्वारा भी बैठक की जा चुकी है.

इधर इस अभियान को उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन का भी साथ मिल गया है. उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी का कहना है कि उत्तराखंड पुलिस के साथियो के एसीपी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण मामले पर आज कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के समक्ष ग्रेड वेतन 4600 की अनुमन्यता कराये जाने की बात प्रमुखता से रखी गई, जिस पर मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा स्वयं की अध्यक्षता मे गठित समिति की इस सप्ताह आहूत बैठक मे पुलिस के साथियो के पक्ष मे कोई रास्ता निकालकर मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया गया है.

ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी का कहना है पुलिस के साथियो का किसी एसोसिएशन से सम्बंध नही है तथा न ही उन्हे किसी एसोसिएशन के फोरम से अपनी बात रखे जाने की स्वतन्त्रता है, इसलिये पुलिस के साथियो के दर्द का स्वतः संज्ञान लेकर आज प्रकरण मे कैबिनेट मंत्री के समक्ष सम्पूर्ण पक्ष रखा गया, ताकि कोविड काल मे प्रदेश के आम जनमानस की सुरक्षा एवं राहत कार्य मे अपना सम्पूर्ण योगदान व सेवा करने वाले हमारे प्रदेश के सुरक्षा प्रहरियों को किसी प्रकार का कोई वित्तीय नुकसान न हो तथा उन्हे पूर्व मे अनुमन्य एसीपी के रूप मे ग्रेड वेतन 4600 का लाभ मिलता रहे.

यह भी पढ़ें: भरिश के बीच मुख्यमंत्री पहुँचे उत्तरकाशी, आपदा प्रभावितों क्षेत्र का कर रहे दौरा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

हरित अमोनिया समझौते स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम:  जे.पी....

0
नई दिल्ली। रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा है कि हरित अमोनिया समझौते आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण और देश के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन...

गृह मंत्री अमित शाह ने देश में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए अर्धसैनिक...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वामपंथी उग्रवाद ने प्रभावित क्षेत्रों में विकास को बाधित किया था, लेकिन अब नरेंद्र...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में पुद्दुचेरी कार्यकर्ताओं से किया...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत...

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए वाणिज्यिक वाहनों हेतु ग्रीन कार्ड प्रणाली लागू

0
नई दिल्ली। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आज से वाणिज्यिक यात्री वाहनों के लिए...

सीएम धामी ने मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की...