28.2 C
Dehradun
Tuesday, September 8, 2026


spot_img

चारधाम यात्रा के लिये 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती को मिली मंजूरी

देहरादून: केन्द्र सरकार ने राज्य में संचालित चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये राज्य को 28.13 करोड़ के अतिरिक्त बजट की स्वीकृत दी है। इसके अलावा चार धाम यात्रा यात्रियों को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिये 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती व यात्रा में तैनात चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ व चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के लिये प्रोत्साहन भत्ता भी स्वीकृत किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने चार धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं तीर्थयात्रियों को सुलभ चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने हेतु विगत माह केन्द्र सरकार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत 32.85 करोड़ के अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव भेजा था। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकर के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुये चार धाम यात्रा के लिये अतिरिक्त बजट मंजूर किया है।

इसके अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थापना एवं यात्रा में तैनात चिकित्सकों एवं अन्य कार्मिकों हेतु प्रोत्साहन भत्ता के साथ ही 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती की मंजूरी देते हुये 28.13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। जिसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल में कैथ लैब के लिये 8 करोड़ तथा आधुनिक ऑपरेशन थियेटर के निर्माण के लिये एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है,जबकि कैथ लैब संचालन के लिये जरूरी मानव संसाधन की स्वीकृत देते हुये 1.62 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। चार धाम यात्रा पर मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता

इसके अलावा चार धाम यात्रा में तैनात चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टॉफ व चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के लिये प्रोत्साहन भत्ते के लिये 16 करोड 47 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये केन्द्र सरकार ने 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती की भी मंजूरी दी है,इनके वेतन व प्रोत्साहन भत्ता के लिये अलग से एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...