23.3 C
Dehradun
Friday, September 11, 2026


spot_img

यहां बादल फटने से तबाही, सेना के 23 जवान लापता, 41 गाड़ियां डूबी

सिक्कम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने के बाद तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। तीस्ता नदी में बाढ़ आने के बाद सेना के 23 जवान लापता होने की खबर है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है।बादल फटने के बाद सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सिंगतम पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गुवाहाटी में रक्षा PRO ने कहा कि सेना के 23 जवानों के लापता होने और 41 गाड़ियों के डूबे होने की खबर है।

सिक्किम में जो अचानक बाढ़ आई है, उसकी कहानी 2013 में केदारनाथ में आई आपदा जैसी ही है। उत्तरी सिक्किम में जिला है मंगन। मंगन का ऊंचाई वाला इलाका है चुंगथांग। चुंगथांग के हिमालय में बना है साउथ ल्होनक लेक, यह एक झील है जो ल्होनक ग्लेशियर पर बनी है यानी यह एक ग्लेशियल लेक है।

इसी ग्लेशियल लेक के ऊपर बादल फटे। तेज गति से पानी गिरा। तेज बहाव और दबाव से लेक की दीवारें टूट गईं। ऊंचाई पर होने की वजह से पानी तेजी से निचले इलाकों में बहकर गया। तीस्ता नदी उफान पर आ गई। यह ग्लेशियर 17,100 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। करीब 260 फीट गहरी, 1.98 किलोमीटर लंबी और आधा किलोमीटर चौड़ी। कुल मिलाकर यह 1.26 वर्ग किलोमीटर में फैली है।

इस झील से जब पानी नीचे आया होगा, तब वो अपने साथ ढेर सारा मलबा और पत्थर लेकर नीचे आया। हरे रंग में दिखने वाली तीस्ता नदी पीले और मटमैले रंग में बहने लगी।उत्तरी सिक्किम में झील के फटने की वजह से तीस्ता का पानी बढ़ गया है। इस वजह से गजोलड्बा, डोमोहानी, मेखालीगंज, घीश और बांग्लादेश का कुछ इलाका प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...