24.9 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जोश हाई, अब तक जारी हुए 42 हजार ई पास

देहरादून: उत्तराखंड चारधाम यात्रा का शनिवार से शुभारंभ हो गया है। यात्रा के लिए देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर ई पास बनने का सिलसिला जारी है। अभी तक चारधाम हेके लिए 42 हजार से अधिक ई पास जारी किये जा चुके हैं और 2530 से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन कर लिए है।

अपने संदेश में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के सफलतापूर्वक शुभारंभ पर प्रसन्नता जताई है। वहीं पर्यटन- धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि तीर्थयात्री चारधाम यात्रा हेतु उत्साहित है। मुख्य सचिव डा. एस. एस. संधू लगातार चारधाम यात्रा की संचालन हेतु उच्चस्तर पर निर्दैश दे रहे है।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर के अनुसार चारधाम यात्रा के साथ उत्तराखंड पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। धर्मस्व सचिव एच. सी. सेमवाल ने कहा कि यात्रा संचालन एसओपी के तहत हो रहा है। आपको बता दें कि श्री केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 800 श्रद्धालुओं, बद्रीनाथ धाम में 1000, गंगोत्री में 600 और यमनोत्री धाम में कुल 400 श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति प्रदान की गयी है।

चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड से बाहर के श्रृद्धालुओं हेतु देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है और ई पास के लिए देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट www.devasthanam.uk.gov.in या http:// badrinah- Kedarnath.uk.gov.in प्रत्येक श्रद्धालु को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट अथवा वैक्सीन की डबल डोज लगी होने का सर्टिफिकेट जमा करना है। वहीं उत्तराखंड प्रदेश के लोगों को स्मार्ट सिटी पोर्टल में पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है।

उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में स्थित धामों होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान आवश्यक्तानुसार पुलिस बल तैनात हो गये है। मुनिकीरेती, देवप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, बड़कोट, रूद्रप्रयाग, सोनप्रयाग, जोशीमठ, पांडुकेश्वर, सहित चारों धामों के प्रवेश मार्गो से पुलिस द्वारा तीर्थयात्रा पर नजर रखी जा रही है। धामों में‌ श्रद्धालु किसी भी कुंड में स्नान नहीं कर रहे है और कोरोना प्रोटोकॉल एवं सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य किया गया है।

गढ़वाल आयुक्त एवं उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि आज श्री बदरीनाथ धाम के लिए 1645, श्री केदारनाथ धाम के लिए 2160, श्री गंगोत्री धाम के लिए 788 और यमुनोत्री धाम के लिए 598 ई पास जारी हुए। दो दिन में कुल 42 हजार से अधिक ई पास जारी हुए जिनमें दिन तक श्री बदरीनाथ धाम के लिए 9989, केदारनाथ धाम के लिए 18,934, गंगोत्री धाम के लिए 4727 और यमुनोत्री धाम के लिए 4361 ई पास जारी हो चुके है। अभी लगातार ई पास बनाए जा रहे है।

चारों धामों में अब तक 1267 तीर्थ यात्री पहुंचे जिसमें से आज श्री बदरीनाथ धाम में 368 और श्री केदारनाथ धाम में536 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किये जबकि श्री गंगोत्री धाम में 275 और यमुनोत्री धाम में 88 तीर्थ यात्रियों ने दिन तक दर्शन किये। कुल कल तक कुल 1273 तीर्थयात्री चारधाम दर्शन कर चुके हैं। इस प्रकार अभी तक 2500 से अधिक तीर्थयात्री चारधाम के दर्शन कर चुके है। चारों धामों में कोरोना बचाव मानकों का पालन करते हुए निरंतर पूजा अर्चना के साथ तीर्थ यात्री निर्धारित दूरी से दर्शन कर रहे है।

देवस्थानम् बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी डी सिंह ने जानकारी दी कि देवस्थानों में आवास, खान-पान, चिकित्सा-स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता पर भी फोकस किया जा रहा है। तीर्थयात्रियों तथा देवस्थानम् बोर्ड कर्मचारियों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...