29.2 C
Dehradun
Sunday, June 21, 2026


spot_img

धामी सरकार की भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ फिर सर्जिकल स्ट्राइक… 30 दिन में 6 बड़ी ताबड़तोड़ कार्रवाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड अभियान” के तहत प्रदेश में लगातार कार्रवाई जारी है। प्रदेश में बीते 30 दिनों में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ 6 बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने कड़े तेवर दिखाए हैं।जिसके तहत कुमाऊँ परिक्षेत्र में 4 एवं गढ़वाल परिक्षेत्र में दो कार्रवाई की जा चुकी है।

ताजा मामला जनपद ऊधमसिंहनगर का है जहां विजिलेंस ने ₹4000 रिश्वत लेते दरोग़ा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1064 पर शिकायत करते हुए बताया कि उसका ऊधमसिंह नगर स्थित गणेशपुर क्षेत्र में मकान बन रहा है, जिसके लिये उसने अपने पड़ोसियों से लाइट ली हुई थी जिस कारण बिजली विभाग के जेई ने बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुये उसके विरूद्ध थाना कैलाखेड़ा में शिकायत दर्ज करायी है। जिस पर कैलाखेड़ा थाने में तनौत दरोग़ा मोहन सिंह बोहरा द्वारा मुकदमा न लिखने के एवज में ₹4000 की माँग की जा रही है ।

मुख्यमंत्री धामी के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के अभियान से जुड़ते हुए शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसके साथ ही भ्रष्ट पुलिसकर्मी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था। विजिलेंस ने मंगलवार को इस मामले में कार्रवाई करते हुए भ्रष्ट दरोगा को गिरफ़्तार कर लिया। इससे पहले हरिद्वार में विजलेंस से एक दरोगा को भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त पाते हुए मुकदमा दर्ज किया था और घूस लेने वाले पीआरडी जवान की गिरफ्तारी मौके पर कर दी थी। इस मामले में दरोगा के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को पहले से ही यह निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को एक अभियान के रूप में लेते हुए इसके खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है प्रदेश में जो भी अधिकारी एवं कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त है उन्हें किसी भी क़ीमत में सहा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने विजिलेंस को यह भी निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार में लिफ्त कार्मिकों के ख़िलाफ़ न्यायालय में मजबूत पैरवी की जाए ताकि सुसंगत धाराओं में न्यायालय के समक्ष मजबूत साक्ष्य पेश करते हुए भ्रष्टकार्मिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

30 दिनों में हुई ये बड़ी कारवाई

जनपद ऊधमसिंहनगर में है विजिलेंस ने ₹4000 रिश्वत लेते दरोग़ा को किया रंगे हाथों गिरफ्तार।

पौड़ी जिले के कोटद्वार में खेल विभाग में तैनात हॉकी कोच महेश्वर सिंह को विजिलेंस ने ₹10000 की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।

हल्द्वानी सेक्टर के ऊधमसिंह नगर में कड़ी कार्रवाई करते हुए RTO रुद्रपुर दफ़्तर में तैनात प्राशासनिक अधिकारी को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ़्तार किया गया।

काशीपुर ब्लॉक में तैनात मनरेगा सहायक अभियंता को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया गया।

सिडकुल सितारगंज में तैनात सहायक लेखाकार को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ़्तार किया गया।

⁠⁠हरिद्वार जनपद में पुलिस दरोगा को भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त पाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया। घूस लेने वाले PRD जवान की गिरफ्तारी मौके पर ही कर दी गई। इस मामले में दरोगा के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कैलाश मानसरोवर यात्रा: तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने नाथू ला दर्रे से होते हुए...

0
नई दिल्ली।  कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 पर गये तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज नाथू ला दर्रे से होते हुए चीन में प्रवेश कर गया, जिससे...

विश्‍व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का...

0
नई दिल्ली। विश्‍व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का ऋण स्‍वीकृत किया है। पांच हजार सात सौ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप में 18 हजार करोड़...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली जिले के तारकेश्वर में ‘पश्चिमबंग दिवस’ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की...

0
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक...

0
देहरादून। प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के अवसर पर हिमालय सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट देहरादून में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी...