25.3 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालीग्राम ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ की मारपीट; FIR दर्ज

छतरपुर। बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालीग्राम ने अपने साथियों के साथ एक महिला के घर में घुसकर मारपीट की। घर की महिलाओं को पीटा। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने शालीग्राम समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, थाने पहुंचीं पीड़ित महिलाओं ने शिकायत में कहा है कि शालिग्राम नशे में धुत होकर आए। उनके साथ 40 से 50 सेवादार थे, जिनके हाथों में लाठी, डंडा था। वह साथियों के साथ पंडित जगत तिवारी के घर में दिनदहाड़े घुसकर गाली गलौज करने लगे।
परिवार के लोगों ने विरोध किया तो पिटाई कर दी। उनके साथ आए लोग पूरे परिवार पर टूट पड़े। घर में मौजूद परिवार के 16 सदस्य घायल हुए हैं। बमीठा थाना के निरीक्षक पुष्पक शर्मा ने बताया कि शालिग्राम व तीन लोगों पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वीडियो से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएंः अपर मुख्य...

0
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदंडे ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की...

उत्तराखण्डः आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम

0
देहरादून। उत्तराखण्ड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। प्रदेश में चारधाम के साथ ही अन्य प्रमुख...

राजनीतिक दल विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंः जोगदंडे

0
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदंडे एवं जिलाधिकारी व...

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...