28 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

G20 के आलोक में श्रीनगर में होगा सतत विकास पर विमर्श

श्रीनगर गढ़वाल: भारत की सदारत में हो रहे जी 20 सम्मेलन के आलोक में सोमवार 17 अप्रैल को देश के प्रमुख वैज्ञानिक श्रीनगर में हिमालयी क्षेत्र में सतत विकास से जुड़े पहलुओं पर विमर्श करेंगे।

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो अन्नपूर्णा नौटियाल ने बताया कि जी बी पंत हिमालयी पर्यावरण संस्थान, रिसर्च एंड इनफार्मेशन सिस्टम फ़ॉर डेवलपिंग कन्ट्रीज (आरआईएस), कलिंगा इस्टीटूट फ़ॉर इंडो पैसिफिक स्टडीज, इंडियन हिमालयन यूनिवर्सिटीज कंसोर्टियम के साथ मिलकर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय यह एक दिवसीय आयोजन कर रहा है।

इस विमर्श में जी 20 में भारत की सदारत और राजनीतिक विमर्श, पर्यावरण और जलवायु,कृषि एवं आजीविका, सामाजिक- राजनीतिक- सांस्कृतिक सभ्यता की ऐतिहासिकता, आपदा नियंत्रण, जैविक संपदा प्रबंधन, रोजगार,शिक्षा,ऊर्जा,स्वास्थ्य, पर्यावरण सम्मत औऱ सस्ता पर्यटन, व्यापार, निवेश आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। इस गोलमेज विमर्श के आधार पर विशेषज्ञ कुछ संस्तुतियां तैयार करेंगे जो संबंधित मंत्रालयों को प्रेषित की जाएंगी।

कार्यक्रम संयोजक वानिकी के विभागाध्यक्ष प्रो आर सी सुंदरियाल ने बताया कि एक स्थिर,सुरक्षित, और समृद्ध विश्व के लिए सतत विकास के सयुंक्त राष्ट्र के लक्ष्य के प्रति जी 20 के अध्यक्ष में रूप में भारत संकल्पित है। इसी भावना के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

राजनीति शास्त्र की विद्वान और गढ़वाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो अन्नपूर्णा के वक्तव्य के साथ कार्यक्रम शुरू होगा । डॉक्टर शेषाद्रि रामानुजम चारी, प्रो चिंतामणि महापात्र,डॉक्टर, डॉ अनिल कुमार, डॉ सुनील नौटियाल, डॉ आर के मैखुरी, डॉ प्रकाश नौटियाल, डॉ प्रशांत कंडारी, डॉ जे सी कुनियाल, डॉ वाई पी सुंदरियाल, प्रो डी आर पुरोहित,डॉ नागेंद्र रावत आदि विद्वान इस विमर्श में शरीक होंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...