24.3 C
Dehradun
Tuesday, July 21, 2026


spot_img

राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का समापन, डीएम ने भरी उड़ान,महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

बागेश्वर: बागेश्वर के कपकोट में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल पैराग्लाइडिंग एक्युरेसी चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढ़िया, जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे सुनील कुमार को 50 हजार, द्वितीय पंकज सिंह मेहता को 30 हजार, तृतीय स्थान पर रहे मनीष उप्रेती को 20 हजार का पुरस्कार प्रदान किया।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जालेख से केदारेश्वर मैदान में आयोजित राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में 31 पैराग्लाइडरों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जालेख से प्रशिक्षित पैराग्लाइडरों के साथ उड़ान भरी व लगभग 9 मिनट में केदारेश्वर मैदान में लैंडिंग की, सभी ने जिलाधिकारी के साहस की सराहना की।

बतौर मुख्य अतिथि गाड़िया ने संबोधित करते हुए पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता कराने हेतु उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, सरकार व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया, सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा जनपद में सभी खेलों को प्रोत्साहित किया जाएगा, साथ ही कपकोट क्षेत्र के साथ-साथ जनपद का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता से किया जाएगा, इसके लिए उन्होंने सभी के सहयोग की अपील की। प्रतियोगिता के सफलता से संचालन हेतु प्रशासन व पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन बागेश्वर की सराहना की व बधाई दी।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि सभी पैराग्लाइडिंग पायलटों ने इस राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया, जो हमारे लिए बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा सभी पैराग्लाइडर द्वारा कपकोट को पैराग्लाइडिंग के लिए बेहतर बताया। उन्होंने कहा जनपद में प्रथमवार राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो सफल रहा, यह सराहनीय है, भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 8 प्रदेशों व आर्मी, आसाम राईफल से 31 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद में ऐसी साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी भी मजबूत होगी। उन्होंने युवाओं से साहसिक खेलों में रुचि लेकर प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होंने कहा सरकार द्वारा प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिला प्रशासन भी साहसिक खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। सभी युवा साहसिक खेलों का प्रशिक्षण लेकर खेलों व रोजगार से जुड़े। उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों से जहां एक ओर जनपद की प्रसिद्धि बढ़ेगी वहीं दूसरी ओर साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, पर्यटकों की आमद बढ़ेगी व क्षेत्र की आर्थिकी भी मजबूत होगी।

इस अवसर पर सभी पैराग्लाइडर व जजों को सम्मानित किया गया, तथा सभी ने पैराग्लाइडिंग स्थल व व्यवस्थाओं की सराहना की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...

कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से...

0
हरिद्वार/देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए...

मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज,...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाजों ने भेंट...

आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार में आयोजित आम महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के आमों...

राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र...

0
नई दिल्ली।  राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र सहायता केंद्र...