देहरादून: भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) की 31वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार को आई.सी.एफ.आर.ई दृ वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा आईसीएफआरई सोसायटी के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव द्वारा की गई। केंद्रीय मंत्री श्री यादव का स्वागत कंचन देवी, महानिदेशक, आईसीएफआरई एवं आईसीएफआरई सोसायटी की सदस्य सचिव द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान, वर्ष 2023-24 की आई.सी.एफ.आर.ई. वार्षिक रिपोर्ट एवं वार्षिक लेखा परीक्षित विवरण बैठक में प्रस्तुत किए गए। आईसीएफआरई की वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 एवं वार्षिक लेखा परीक्षित विवरण 2023-24 पर चर्चा की गई और सोसायटी द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया, ताकि इन्हें संसद के दोनों सदनों में पटल पर रखा जा सके। केंद्रीय मंत्री ने आईसीएफआरई के कार्य की सराहना की और आईसीएफआरई की तकनीकों तथा शोध निष्कर्षों को अंतिम उपयोगकर्ताओं तक पहुँचाने की सलाह दी। इस अवसर पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर आधारित वेब पोर्टल का शुभारंभ किया गया तथा चार प्रकाशनों का विमोचन भी किया गयाः कैसुरीना से कमाईः उच्च उपज देने वाली किस्में और नई खेती तकनीकें, आई.सी.एफ.आर.ई. 2025-30 की विस्तार रणनीति, कम ज्ञात वनीय पौधों का संकलनः अंतर्दृष्टि और अवसर, तथा भारत की प्रमुख वृक्ष प्रजातियों के लिए प्रजनन योजनाएँ।
आईसीएफआरई की तकनीकों तथा शोध निष्कर्षों को अंतिम उपयोगकर्ता तक पहुंचाएंः भूपेंद्र यादव
Latest Articles
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...
सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...
झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज
नई दिल्ली। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...
तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

















