23 C
Dehradun
Thursday, May 14, 2026


spot_img

जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जनशिकायतें, 94 शिकायतें हुई दर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 94 शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतों में भूमि संबंधी शिकायत, भूमि कब्जा, खसरा नम्बर दुरूस्ती, वृक्षो का अवैध कटान सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, आपसी विवाद, नगर निगम, विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, समाज कल्याण, पुलिस आदि विभागों  से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुगमता को सर्वाेपरि रखते हुए जनसमस्याओं को  समयबद्धता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें, जनमानस की शिकायतों को गंभीरता से सुने तथा इसके लिए अपने अधीनस्थों को भी निर्देशित करें ताकि जनमानस को अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु अनावश्यक न भटकना पड़े।
पिछली जनसुनवाई में आई महिला ने उनका नाम भूमि अभिलेखों में दर्ज करवाने पर जिलाधिकारी एवं उनकी टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। पिछली जनसुनवाई में आई महिला प्रतिक्षा चौहान, अपना नाम विरासतन दर्ज कराने हेतु कई महीनों से परेशान थी, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल उनका नाम विरासतन में दर्ज करने के निर्देश दिए थे, उसी दिन उनका नाम भूमि अभिलेखों में दर्ज करवाया गया था।
जनता दर्शन/जनसुनवाई में कांवली रोड निवासी बुजुर्ग महिला ने अपनी फरियाद सुनाते हुए डीएम को बताया कि उनके बच्चे बाहर रहते हैं, तथा उनके परिजनों द्वारा उनकी सम्पत्ति को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए। एक महिला शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि तेगबहादुर रोड में उनकी भूमि पर कब्जे के प्रसाय पर उपजिलाधिकारी सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत थानों निवासी एक महिला ने बताया कि उनके पति की मृत्यु के उपरान्त उनका नाम विरासतन में दर्ज नही हो पाया है जिस पर उप जिलाधिकारी डोईवाला को निर्देश दिए। एक शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई की उनकी 1 बीघा भूमि बंजारावाला में जिस पर भूमाफियाओं की नजर है तथा उन्हे जान का खतरा है, इसके लिए सुरक्षा की मांग पर उपजिलाधिकारी पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए। बालावाला में फलों के पेड़ की अवैध कटान की शिकायत पर उद्यान विभाग, वन को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ नागरिक द्वारा शिकायत की गई कि हर्रावाला भूमि क्रय की गई थी, रजिस्ट्री में 10 फीट का रस्ता दर्शाया गया है अब रास्ते के लिए धनराशि की मांग कर रहें है, जिलाधिकारी ने  पुलिस विभाग को वरिष्ठ नागरिक सेल में प्रकरण रखते हुए विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। खसरे नम्बर दुरस्ती आदि शिकायत प्राप्त हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नागालैंड के राज्यपाल ने किए बाबा केदार के दर्शन

0
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में बुधवार को नागालैंड के राज्यपाल नन्द किशोर यादव बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे, उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान...

ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील

0
देहरादून/ऋषिकेश। शहर की नियोजित व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बुधवार को ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ...

मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिमंडल की बैठक में 19...

सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 कथित पेपर लीक मामले में केस दर्ज किया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अनवेष्‍ण ब्यूरो- (सी.बी.आई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 के कथित पेपर लीक के संबंध में मामला दर्ज किया...

मुख्य न्यायाधीश ने देशभर की अदालतों के आधुनिकीकरण का खाका तैयार करने के लिए...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने देश भर के न्यायालयों के आधुनिकीकरण का खाका तैयार करने के लिए न्यायमूर्ति अरविंद कुमार...