33.9 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

काशी के घाटों पर जगमगाई दिव्यता: 25 लाख दीयों का अलौकिक प्रकाश…रंगबिरंगी रोशनी से ढका नभ-धरा

वाराणसीl देव दीपावली के पावन अवसर पर, धर्मनगरी वाराणसी के गंगा और वरुणा नदी के तट अलौकिक प्रकाश से सराबोर हो गए। इस वर्ष 25 लाख से अधिक दीयों की भव्य सजावट ने पूरे शहर को एक दिव्य आभा से ढक लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं नमो घाट पर पहुंचकर मां गंगा और बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। लाखों दीयों की जगमगाहट ने काशी की प्राचीनता और आध्यात्मिकता को एक नए आयाम से जीवंत कर दिया।
वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट पर देव दीपावली के अवसर पर विशेष गंगा आरती का आयोजन हुआ। सीढ़ियों पर बैठ और नाव में सवार होकर लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद किया।
सारनाथ के तिलमापुर स्थित ब्रह्मचारीजी चतुरानंद रंगील दास पोखरे पर आयोजित दीप दान में सैकड़ों लोग पहुंचे। यहां हजारों दीप जलाकर पूजन-अर्चन किया गया।
देव दीपावली के पावन पर्व पर गत वर्षों की भाती इस वर्ष भी लोक चेतना संस्था ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर वरुणा नदी के तट समेत सीढ़ियों पर एक-एक करके मिट्टी के दिया में तेल और बाती सजाकर रखना शुरू किया। घाट पर देव दीपावली देखने पहुंचे वरुणा पार के सैकड़ों महिला-पुरुष बच्चों ने भी हाथों हाथ सहयोग कर घाट को ऐसा सजाया कि सब मंत्रमुग्ध हो गए।
देव दीपावली के अवसर पर बुधवार की शाम शिवानी सेवा समिति द्वारा लालघाट पर भव्य दीपदान एवं रंगोली बनाकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनने पर बधाई दी। समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने देव दीपावली और सामाजिक जागरूकता जैसे ज्वलंत विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाई, साथ ही गंगा पूजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...