हल्द्वानी। 38वेें राष्ट्रीय खेलों के भव्य एवं ऐतिहासिक समापन की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, सफाई, जलपान, पार्किग ,स्टेज व्यवस्था, हैलीपैड व्यवस्था, एलईडी, बैरिकेटिंग, शौचालय, वीआईपी, मीडिया पास व्यवस्था,पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। आयुक्त ने कहा कहा 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन प्रबन्ध में कोई कमी है तो उसे समय रहते पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा समापन समारोह भव्य हो।
आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी टीमवर्क की तरह कार्य करें। उन्होंने कहा कि शौचालय की साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, इसके लिए शौचालय में सफाई कर्मचारी ड्रेसकोड में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा विभिन्न स्थानों पर जहां पार्किंग बनाई गई है वहा पेयजल, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा प्रदेश के अन्य जनपदों से जो गणमान्य एवं वीआईपी लोग आ रहे हैं उनके रात्रि की ठहरने की उचित व्यवस्था कर ली जाए। आयुक्त ने कहा कि जहां अवैध रूप से होर्डिग्स लगे है उन्हें भी हटवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा जिन स्थानों पर बैरिकेटिंग लगनी है वह स्थान समय से सुनिश्चित कर लिये जाएं।
बैठक मे जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन भव्य एवं ऐतिहासिक हो इसके लिए सभी अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि स्टेडियम के बाहर विभिन्न स्थानों पर 8 पार्किंग स्थल बनाये गये है जिसमें लगभग 2500 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया लोगों को स्टेडियम तक लाने के लिए 350 शटल बस सेवा के द्वारा लोगों को विभिन्न स्थानो से लाया जायेगा।
उन्होंने कहा वीआईपी, गणमान्य एवं मीडिया पास के द्वारा ही प्रवेश कर सकते हैं साथ ही उन्होंने कहा पास बनवाने की सभी व्यवस्थायें कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में लगभग 12000 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। बैठक में डीआईजी डा. योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, मुख्य विकास अधिकारी उधमसिह नगर मनीष कुमार, डीएफओ हिमांशु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, कमाडैंट स्टेशन हैडक्वाटर ले.कर्नल अरूण शेखर, आरटीओ संदीप सैनी, गुरदेव सिंह के साथ ही सभी नोडल अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य समापन को लेकर मंडलायुक्त ने ली बैठक
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















