23 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

ग्राफिक एरा में नाच गाकर मनाई दीवाली

देहरादून: ग्राफिक एरा में दीपावली नाच गाकर मनाई गई। विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रहने वाले युवाओं ने दीपावली से अगली रात देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति की दिलकश झलक पेश की।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के परिसर में आयोजित इस समारोह हिंदी के साथ ही तेलगू, कन्नड़, तमिल पंजाबी, मराठी, गढ़वाली, कुमाऊंनी संस्कृति से जुड़े गीतों के जरिये युवाओं ने विभिन्नता में एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की एक बड़ी विशेषता यह रही कि चेयरमैन से लेकर डीन तक ने मंच पर आकर समां बांध दिया। ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने युवाओं को कामयाबी के गुर बताये। डॉ घनशाला ने कई गीत सुनाकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मैनेजमेंट बोर्ड की वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला ने उनके साथ कई गीत गाये। घनशाला ने एकल गीत गाकर भी खूब वाहवाही लूटी।

प्रो-वाइस चांसलर डॉ. एच एन नागराजा के कन्नड़ गीत और डीन डॉ डी आर गंगोटकर ने मराठी गाने पर थिरककर अपनी छाप छोड़ी। छात्र-छात्राओं प्रिया सिंह, नम्रता पंत, रितिका सिंह, तान्या कौशिक, श्रव्या लक्ष्मी, प्रतिमा, सैम, नीलिमा, हर्षित और ध्रुव अग्रवाल की प्रस्तुतियां भी बहुत पसंद की गईं।

दीपों के त्योहार पर अपने घर न जा पाने वाले छात्र-छात्राएं हर साल दीपावली पर यह रोचक कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इस बार कार्यक्रम में विदेशी छात्र-छात्राएं भी बहुत उत्साह के साथ शामिल हुए। समारोह का संचालन साहिब सबलोक ने किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...