देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन के अनुसार समुचित तैयारियां की जा रही है। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में बनाये जा रहे स्ट्रांगरूम, निर्वाचन सामग्री वितरण स्थल की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने अधिकारियों को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में बेरिकेटिंग, टैन्ट, सीटिंग व्यवस्था वाहन पार्किंग अधिकारी समुचित व्यवस्थाओं से समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सामग्री वितरण स्थल पर विद्युत, पेयजल, शौचालय आदि समस्त मूलभूत सुविधा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्थापित की जाएं।
जिलाधिकारीव जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान सामग्री वितरण स्थल महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में विधानसभावार बनाये गए स्ट्रांगरूम का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि स्ट्रांगरूम एवं स्ट्रांगरूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे से 24×7 निगरानी बनाए रखी जाए तथा फूटेज को संग्रहित की जाएं। स्ट्रांगरूम परिसर के बाहर 24×7 सुरक्षा व्यवस्था हेतु सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदरध्सहयक रिटर्निंग अधिकारी रायपुर हर गिरि गोस्वामी, नगर आयुक्त ऋषिकेशध्सहायक रिटर्निंग अधिकारी शैलन्द्र नेगी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी ऋषिकेश कुमकुम, सहायक रिटर्निंग अधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी त्रिपाठी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
डीएम ने स्ट्रांगरूम का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
Latest Articles
इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...
महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...
भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...

















