22.2 C
Dehradun
Tuesday, September 8, 2026


spot_img

डीएम ने स्ट्रांगरूम का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन के अनुसार समुचित तैयारियां की जा रही है। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में बनाये जा रहे स्ट्रांगरूम, निर्वाचन सामग्री वितरण स्थल की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने अधिकारियों को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में बेरिकेटिंग, टैन्ट, सीटिंग व्यवस्था वाहन पार्किंग अधिकारी समुचित व्यवस्थाओं से समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सामग्री वितरण स्थल पर विद्युत, पेयजल, शौचालय आदि समस्त  मूलभूत सुविधा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप  स्थापित की जाएं।
जिलाधिकारीव जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान सामग्री वितरण स्थल महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में विधानसभावार बनाये गए स्ट्रांगरूम का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि स्ट्रांगरूम एवं स्ट्रांगरूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे से 24×7 निगरानी बनाए रखी जाए तथा फूटेज को संग्रहित की जाएं।  स्ट्रांगरूम परिसर के बाहर 24×7 सुरक्षा व्यवस्था हेतु सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदरध्सहयक रिटर्निंग अधिकारी रायपुर हर गिरि गोस्वामी, नगर आयुक्त ऋषिकेशध्सहायक रिटर्निंग अधिकारी शैलन्द्र नेगी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी ऋषिकेश कुमकुम, सहायक रिटर्निंग अधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी त्रिपाठी सहित  सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...