22.2 C
Dehradun
Saturday, September 5, 2026


spot_img

दून की सड़कों पर अक्सर ड्यूटी करते इस हंसमुख चेहरे को क्या आप पहचानते हैं ?|Postmanindia

यूं तो पुलिसकर्मीयों के अच्छे कामों के बारे में आपने कई बार सुना और देखा होगा, लेकिन दिन भर सूरज तेज तपिश के बीच हर वक्त मुस्कुराते हुए अपनी ड्यूटी करते हुए रहना, ऐसे बहुत कम पुलिस वाले आपने देखे होंगे. जी हाँ अगर आप देहरादून के रहने वाले हैं तो आपने दून की सड़कों पर इस शख्स को जरूर देखा होगा. आम जनता की पहरेदारी में खड़ी वर्दी सामने खड़ी यथावत परेशानियों से लड़ने को काबिल है तो आम जनता को होने वाली अनचाही असहूलियात को भी उनतक पहुँचने से पहले दरकिनार करने को हर रूप में जिम्मेदार बनने से गुरेज़ नहीं करते. देखिए वीडियो

दून ट्रैफिक पुलिस में तैनात विजय प्रसाद रतूड़ी उन चंद पुलिस कर्मियों में से एक हैं जो अपनी सादगी और शिद्दत के बल बूते हर किसी का दिल जीत लेते हैं. बीते कल शनिवार सुबह दो व्यक्तियों द्वारा घंटाघर चकराता रोड पर बड़ा कांच ले जाते हुए कांच टूट गया जिसके कुछ टुकड़े वहीं सड़क पर बिखर गए. इस दौरान सड़क सुरक्षा में तैनात विजय प्रसाद रतूड़ी द्वारा बिना वक़्त गवाएं, किसी राहगीर को कांच के टुकड़े चुभने या किसी वाहन को क्षति पहुँचाने से पहले स्वयं से झाड़ू उठा यहाँ वहां बिखरे कांच के टुकड़ों को समेट लिया. उनका कांच उठाने का रवैया इतना स्वाभाविक था कि उन्होंने इसे अपने फर्ज व् जिम्मेदारी का ही हिस्सा समझा. जिसके चलते ही विजय प्रसाद रतूड़ी जैसे पुलिस कर्मियों के कन्धों पर दून यातायात का जिम्मा होना यातायात पुलिस व् आम जनता के लिए वाकई आश्वस्त होने जैसा है.

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़े बदलाव की सुगबूगाहट, पार्टी नेताओं का जल्द दिल्ली दौरा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...