कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर कांड के खिलाफ आंदोलन कर रहे जूनियर डाक्टर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद मंगलवार शाम तक काम पर नहीं लौटे बल्कि स्वास्थ्य सचिव व स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक के इस्तीफे की मांग पर स्वास्थ्य भवन के सामने धरने पर बैठ गए हैं। जूनियर डाक्टरों ने दो-टूक कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं और मृतका को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कार्यस्थगन व आंदोलन जारी रहेगा।
मालूम हो कि मामले पर सोमवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर डॉक्टरों को मंगलवार शाम पांच बजे तक काम पर लौटने का निर्देश दिया था। जूनियर डाक्टरों ने मंगलवार दोपहर स्वास्थ्य भवन मार्च की घोषणा कर दी। भारी संख्या में स्वास्थ्य भवन की तरफ बढ़ रहे जूनियर डाक्टरों को पुलिसकर्मियों ने 100 मीटर पहले रोक दिया, जिसके बाद वह वहीं धरने पर बैठ गए।
मुख्यमंत्री से बातचीत के लिए ईमेल से भेजा गया प्रस्ताव स्वास्थ्य सचिव स्वरूप नारायण निगम ने वेस्ट बंगाल जूनियर डाक्टर्स फ्रंट को ईमेल से मुख्यमंत्री ममता से बातचीत के लिए राज्य सचिवालय आने का प्रस्ताव दिया, जिसे ठुकरा दिया गया। वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि ईमेल शाम को भेजा गया था।
जूनियर डाक्टरों की ओर से कहा गया कि उन्हें बातचीत करने पर आपत्ति नहीं है लेकिन ईमेल में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह अपमानजनक है। सिर्फ 10 लोगों को सचिवालय आने को कहा गया था। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में अपने मंत्रियों को अस्पताल में महिला चिकित्सक की घटना के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों और जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर कोई भी टिप्पणी नहीं करने का सख्त निर्देश दिया। सभी मंत्रियों से स्पष्ट कहा कि घटना और आंदोलन को लेकर जो कुछ भी कहना है, वह स्वयं कहेंगी।
काम पर नहीं लौटे डॉक्टर, सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन खत्म; ममता बनर्जी का प्रस्ताव भी ठुकराया
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















