27.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

क्या सीएम योगी के कहने पर मान गए कन्हैया मित्तल.? 48 घंटे के भीतर बदला अपना फैसला

-बोले ‘मैं नहीं चाहता हूं किसी भी सनातनी का भरोसा टूटे’

मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल 48 घंटे में ही अपने ऐलान से पीछे हट गए हैं । कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस में जाने का इरादा टाल दिया है। मित्तल ने बीजेपी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता था कि पार्टी उन्हें इतना प्रेम करती है। कन्हैया मित्तल ने एक बार फिर फेसबुक पर वीडियो पोस्टकर अपने नए फैसले की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, पिछले 48 घंटे में मुझे यह प्रतीत हुआ कि उनके भाई बहन और बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें कितना चाहता है और उन्हें तवज्जो देता है। उनकी ओर वो माफी मांगते हैं कि जो मन की बात बताते हुए उन्होंने कांग्रेस में जाने का ऐलान किया था, उसे वापस ले रहा हूं। किसी सनातन धर्म में आस्था रखने वाले का दिल वो नहीं दुखाना चाहते। हम सभी राम के थे, राम के हैं और राम के ही आगे रहेंगे। सभी को हुई परेशानी के लिए वो खेद प्रकट करते हैं । हम सभी ऐसे ही आपस में जु़ड़कर देश की सेवा करते रहेंगे। शीर्ष नेतृत्व को इसके लिए तहेदिल से मैं शुक्रिया अदा करता हूं।

उन्होंने इस संबंध में बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “कभी-कभी कुछ लोगों से गलतियां हो जाती हैं। मैं भी उन्हीं लोगों में शुमार हूं, लिहाजा मैंने फैसला किया है कि मैं किसी भी कीमत पर किसी भी सनातनी का दिल नहीं तोड़ूंगा। पिछले दो दिनों में मुझे यह एहसास हुआ है कि मैंने सभी सनातनियों को ठेस पहुंचाई है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मेरी इतनी चिंता करता है। मैं पिछले दो दिनों से देख रहा हूं कि लोग परेशान हैं, इसके लिए मैं माफी मंगाता हूं।”

उन्होंने कहा, “इससे पहले मैंने कहा था कि मैं कांग्रेस में शामिल हो जाऊंगा। अब मैं उस फैसले को वापस लेता हूं। इस फैसले से सनातनियों का दिल टूटा है। मैंने अब किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं करने का फैसला किया है। क्योंकि मैं नहीं चाहता हूं कि किसी भी सनातनी का भरोसा टूटे। इसलिए मैं कांग्रेस में शामिल होने के अपने फैसले को वापस लेने का ऐलान करता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “हम सब मिलकर यही संकल्प लेते हैं कि हम राम के थे, हैं, और रहेंगे। मैं आपसे फिर से माफी मांगता हूं। जब कोई अपना गलती करता है, तो बहुत तकलीफ होती है। मुझे लग रहा था कि मेरा फैसला गलत था। जो फैसला लिया है, वह गलत था, इसलिए मैंने अब उसे वापस ले लिया है। मैं अपने सभी समर्थकों का धन्यवाद करता हूं। मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का भी धन्यवाद करता हूं।”

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...