देहरादू। परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के सरगना सहित दो अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीबीएसई द्वारा आयोजित नवोदय विद्यालय समिति/लैब अटेन्डेंट की परीक्षा में अभियुक्तों द्वारा ब्लू टूथ डिवाइस के माध्यम से अभ्यर्थियों को पेपर
सॉल्व कराया जा रहा था। अभियुक्तों द्वारा परीक्षा में पास कराने के एवज में प्रति अभ्यर्थि 07 लाख रू0 में सौदा किया था। एडवांस के तौर पर सभी अभ्यर्थियों से 01- 01 लाख की रकम ले चुके थे। सभी अभ्यर्थियों को हेयरिंग बड्स व इलेक्ट्रानिक डिवाइस उपलब्ध कराई थी। नकल प्रकरण में गिरफ्तार सभी 20 अभियुक्तांे को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
दून इंटरनेशनल स्कूल डालनवाला देहरादून में केन्द्रीय ऐजेन्सी (सीबीएसई) द्वारा आयोजित नवोदय विद्यालय समिति/लैब अटेंन्डेन्ट की परीक्षा के दौरान द्वितीय पाली में कुछ अभ्यर्थियों की गतिविधियां संदिग्ध पाये जाने पर केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा थाना डालनवाला को सूचित किया गया, जिस पर थाना डालनवाला से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिनके द्वारा परीक्षा केन्द में इलेक्ट्रानिक डिवाइस व हेयरिंग बड्स से नकल कर रहे 09 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनसे विवेक सिंह पुत्र समन्दर सिंह नि0 ग्राम करटीन थाना जुलाना जिला जींद हरियाणा व श्रीकान्त पुत्र राम दिया ग्रा0 व पो0 ओ0 मदीना थाना महम जिला रोहतक हरियाणा द्वारा उक्त परीक्षा में पास कराने के एवज में प्रति अभ्यर्थी 7-7 लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। उनसे एडवांस के रूप में 1-1 लाख रुपये लिये गये थे। उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा उन्हें उक्त हियरिंग बड्स व डिवाइस दी गई थी, जिसके माध्यम से परीक्षा के दौरान उक्त दोनांे अभियुक्तों द्वारा उन्हें परीक्षा से सम्बन्धित उत्तर बताये जा रहे थे। सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दोनांे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से उक्त दोनों अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए आज उक्त दोनों अभियुक्तों विवेक सिंह व श्रीकान्त को डालनवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से घटना में प्रयोग किये गये मोबाइल फोन बरामद किये गये। पुलिस द्वारा नकल प्रकरण में गिरफ्तार किए गए सभी 20 अभियुक्तों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ न्यायालय के आदेश अनुसार सभी अभियुक्तांे को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।
परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के सरगना सहित दो अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















