देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड देहरादून के दिशा-निर्देशों के अनुपालन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में जनपद देहरादून क्षेत्रान्तर्गत सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादनार्थ अनुपस्थित मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिक (85 वर्ष से अधिक आयु के), दिव्यांगजन तथा कोविड सम्भावित एवं संक्रमित मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करवाने हेतु प्राप्त आवेदनों के क्रम में आज जनपद देहरादून के अन्तर्गत 01- टिहरी गढ़वाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की 3 विधानसभाओं एवं 05-हरिद्वार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की 1 विधानसभा में नामित मतदान पार्टियों टोलियों के द्वारा सम्बन्धित सहायक निर्वाचन अधिकारियों के पर्यवेक्षण में पात्र पाये गये आवेदकों के घर-घर जाकर मतदान कराया गया। जनपद में अब तक कुल 1858 दिव्यांग एवं 85+ मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया, जिनमें चकराता में 125, विकासनगर में 181, सहसपुर में 177, रायपुर में 163, राजपुर रोड में 242, देहरादून कैन्ट में 208, मसूरी में 188, धर्मपुर में 219, डोईवाला में 163, ऋषिकेश में 192 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया।
आज चकराता में 85+ एवं दिव्यांग 50, विकासनगर में 85+एवं दिव्यांग 56, मसूरी में 85+ एवं दिव्यांग 2, धर्मपुर में 85+एवं दिव्यांग 85, मतदाओं ने ममतदान किया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी विकासनगर ने अवगत कराया है कि विधानसभा विकासनगर क्षेत्र के जिन 6 मतदाताओं द्वारा मतदान का प्रयोग नही कर पाएं हैं उनके लिए 13 अपै्रल 2024 को पुनः टीम द्वारा घर-घर जाकर मतदान किया जाएगा।
बुजुर्ग मतदाताओं से घर-घर जाकर कराया गया मतदान
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















