29.2 C
Dehradun
Tuesday, September 15, 2026


spot_img

डीआरडीओ ने तैयार की कम दूरी वाली स्वदेशी मिसाइल, अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में होगा परीक्षण

नई दिल्ली: भारतीय सेना में कंधे पर रखकर दागी जाने वाली मिसाइलों की बड़े पैमाने पर आवश्यकता है। इस बीच रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कंधे से दागी जाने वाली और कम दूरी की मारक क्षमता वाली स्वदेशी मिसाइल को तैयार किया है। इस मिसाइल को भारतीय सेना को सौंपने से पहले डीआरडीओ इसका परीक्षण करने की तैयारियों में है। मिसाइल का परीक्षण उच्च ऊंचाई वाले इलाकों में होगा।
बता दें कि भारतीय सेना की मांग पर डीआरडीओ ने कम दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल को तैयार किया है। इन मिसाइलों को अपने बेड़े में शामिल करने से वायु सेना को भी मदद मिलेगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज गति से चलने वाले ड्रोन, लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर जैसे हवाई लक्ष्यों से निपटने के लिए भारतीय वायु सेना को भी ऐसी मिसाइलों की आवश्यकता है।
सफल परीक्षण के बाद इस मिसाइल सिस्टम को सेना को सौंप दिया जाएगा। परीक्षण और आकलन के बाद थल सेना और वायु सेना मिसाइल को अपने बेड़े में शामिल करेगी। डीआरडीओ का यह भी कहना है कि यह मिसाइल प्रणाली कम दूरी के साथ साथ लंबी दूरी के लक्ष्यों को भेदने में भी सक्षम है। अधिकारियों के अनुसार कम दूरी के लक्ष्य भेदने वाली मिसाइल को तैयार कर लिया गया है कि और इस सिस्टम का लगातार नवीनीकरण भी किया जा रहा है। आगे बताया गया है कि भारतीय सेना अपनी बहुत कम दूरी मारक क्षमताओं वाली मिसाइलों की कमी को पूरा करने की कोशिश कर रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...