22.9 C
Dehradun
Sunday, September 13, 2026


spot_img

हल्द्वानी में बनेगा 500 बेड का कोविड हॉस्पिटल, DRDO की टीम ने किया दौरा |Postmanindia

कोविड के लगातार बढ़ रहे मरीजो को देखते हुए कुमाऊॅ के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का  एक और अस्पताल बनाया जायेगा, जिसमें 100 बेड आॅक्सीजन युक्त होगे तथा 125 आईसीयू बेड भी बनाये जायेगे. यह अस्पताल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से बनेगा. जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने इस अस्पताल को बनाये जाने के लिए डीआरडीओ के अधिकारियों से कुछ दिन पहले वार्ता की थी. मेडिकल कॉलेज परिसर में बनने वाले इस अस्पताल से काफी रहात मिलेगी और कुमाऊॅ भर से आने वाले कोरोना मरीजों को तत्परता से इलाज मिलेगा.

बृहस्पतिवार को कर्नल त्यागी के नेतृत्व में डीआरडीओ की तीन सदस्यों की टीम के अधिकारियों द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज में अस्पताल बनाये जाने सम्भावनाएं तलाशी तथा मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों तथा प्रशासन के अधिकारियों के साथ कॉलेज परिसर का भ्रमण कर अस्पताल बनाये जाने के सम्बन्ध में गहनता से विचार विमर्श भी किया. जनकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने बताया कि मेडिकल काॅलेज परिसर के बड़े मैदान में 500 बेड का कोविड अस्पताल बनाया जायेगा जिसमें 100 बेड आॅक्सीजन युक्त होगे तथा 125 आईसीयू बेड भी बनाये जायेगे. उन्होने बताया कि बनाने वाले इस अस्पताल में डाॅक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाॅफ की तैनाती प्रदेश सरकार द्वारा की जायेगी. अस्पताल के स्ट्रेक्चर आदि का निर्माण डीआरडीओ करेगा जबकि इस अस्पताल के निर्माण लोनिवि सहयोग करेगा, बिजली एंव पेयजल लाईनों के निर्माण में विद्युत, जलसंस्थान तथा पेयजल निगम सहयोग करेगा. श्री भण्डारी ने बताया फैब्रीकेटेड अस्पताल के निर्माण पर लगभग दस से पंद्रह करोड़ रूपये खर्च होने की सम्भवाना है. उन्होने बताया कि डीआरडीओ सदस्यों द्वारा निरीक्षण की रिर्पोट शासन को सौपी जायेगी. शासन से सहमति मिलने  के उपरान्त तेजी से इस अस्पताल का निर्माण प्रारम्भ कर दी जायेगा.

निरीक्षण के उपरान्त  सदस्यों द्वारा अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में चर्चा की. इस अवसर पर डभ्आरडीओ के चीफ कन्ट्रेक्शन इंजीनियर गगन बाधवा, मुख्य अभियंता लोनिवि दीपक यादव, प्राचार्य मेडिकल काॅलेज डाॅ.सीपी भैसोडा, उपजिलाधिकारी विवेक राय, सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना, अधिशासी अभियंता जल निगम आशोक कुमार कटारिया,सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चैधरी, अधिशासी अभियंता विद्युत बीएस बिष्ट तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: तीरथ सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना संक्रमण को देखते हुए चारधाम यात्रा स्थगित

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...