25.4 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

SSP दून कि कुशल रणनीति से दून पुलिस ने तोड़ी अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह की कमर

देहरादून: दून पुलिस ने अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह का एक शातिर सदस्य दून पुलिस की गिरफ्त में आया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्ज़े से चोरी के 11 दुपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। गिरोह के फरार चल रहे अन्य 02 सदस्यों की तलाश जारी है। कई थानों के वाहन चोरी के अभियोगों का अनावरण किया गया है। अभियुक्त पूर्व में भी वाहन चोरी के अपराध में जेल जा चुका है।

विगत कुछ दिनों में शिकायतकर्ता विवेक निवासी वार्ड नं0 02 भूपपुर सिरमौर हि0प्र0, सोहेल खान निवासी पोंटा सिरमौर हि0प्र0, नन्द लाल निवासी कुंजा कुल्हाल विकासनगर जिला देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर आकर शिकायत दर्ज करायी कि अज्ञात चोरों द्वारा अलग अलग स्थानों से उनकी मोटर साइकलें चोरी कर ली हैं । उपरोक्त के प्रार्थना पत्रों के आधार पर थाना विकानगर में क्रमशः मु0अ0सं0 -174/2025, मु0अ0सं0 -179/2025, मु0अ0सं0 -180/2025 अन्तर्गत धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात में अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये । वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा गठित अलग-अलग पुलिस टीमों को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फ़ुटेज से संदिग्धों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना में सम्मिलित जेल गए अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप चैकिंग के दौरान गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 14/06/2025 को रात्रि में कुल्हाल पावर हाउस के पास से एक अभियुक्त साबिर पुत्र इरशाद निवासी कुल्हाल थाना विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष को थाना विकासनगर से चोरी वाहन संख्या – HP17H7641 चैसिस नं0 MBLHAW235RHG53077 के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिसके सम्बन्ध में थाना विकासनगर में मु0अ0 सं0-178/2025 धारा -303(2) BNS पंजीकृत है। अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ में अभियुक्त की निशानदेही पर 10 अन्य दुपहिया वाहन बरामद हुये। बरामद सभी 11 दुपहिया वाहनों में से 03 वाहन कोतवाली विकासनगर में पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित होना पाया गया। शेष वाहनों के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त के दो अन्य साथियों 01-आबिद जो हिमाचल का रहने वाला है तथा कृष्णा जो कुल्हाल थाना विकासनगर क्षेत्र का निवासी है के साथ मिलकर उपरोक्त वाहन अलग-अलग स्थानों से चोरी कर कुल्हाल क्षेत्र में जंगल मे छिपाये जाने के सम्बंध में सूचना दी गई। अभियुक्त साबिर के विरुद्ध थाना पोंटा साहिब में चोरी के 02 अभियोग पंजीकृत हैं। जिनमें अभियुक्त वर्तमान में जमानत पर है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...