13 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


spot_img

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में देहरादून से दिल्ली के ठिकानों पर ED की रेड

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर मिल रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत और अन्य लोगों के ठिकानों पर ने छापेमारी की है।

जानकारी के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी ये रेड उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर हो रही है।सूत्रों के अवनुसार मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में ईडी की ये रेड दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में चल रही है। उत्तराखंड के पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़े एक घोटाला मामले में करीब एक दर्जन ठिकानों पर रेड जारी है।

ईडी की टीम देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर रेड कर रही है। केंद्रीय एजेंसी ने पूर्व मंत्री के करीबियों पर भी एक्शन लिया है। सूत्रों की मानें तो फॉरेस्ट लैंड स्कैम मामले में ईडी ने एक्शन लिया है और पीएमएलए के तहत ये कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले अगस्त, 2023 में विजिलेंस विभाग ने भी हरक सिंह के खिलाफ कार्रवाई की थी।

आपको बता दें कि हरक सिंह रावत को बीजेपी ने अनुशासनहीनता की वजह से पार्टी से निष्कासित करते हुए कैबिनेट मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था, जिसके बाद साल 2022 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हरक सिंह के साथ उनकी बहू अनुकृति गुसाईं ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने विदेश मामलों की...

एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की है। विजयी उम्मीदवारों में भाजपा के नितिन...

राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू

0
नई दिल्ली। राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत...

कुंभ मेला की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

0
हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में...

उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर...