23.2 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड में पहुँचे शिक्षा मंत्री, औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए ये निर्देश |Postmanindia

प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे ने कोरोना बढते संक्रमण के रोकथाम एवं कोविड-19 संक्रमितों मरीजो के बेहतर उपचार हेतु आज सयुक्त चिकित्सालय टनकपुर का निरीक्षण किया. उन्होंने पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड का भी निरीक्षण किया और वहाँ उपचार करवा रहे मरीज़ों से बातचीत की. शिक्षा मंत्री ने अस्पताल की सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु बैड, आक्सीजन, ICU, वैंटीलेटर, दवाईयां आदि के व्यवस्था की समीक्षा की.

कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में किसी भी स्तर पर कोई कमी न होने दें. दवाओं व आक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए जिससे किसी भी मरीज को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी आपस में समन्वय बनाते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करें. उन्होंने जिलाधिकारी और पीएमएस को स्टाफ की कमी को पूरा करने के निर्देश दिए.

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जनपद में वैंटीलेटर, आईसीयू, आक्सीजन, बैड, दवाईयाॅ आदि पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है.  उन्होंने कहा कि जनपदवासियों को घबराने की आवश्कता नहीं है. किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें. उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन हर परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है कि जनपद में आक्सीजन, दवाइयाॅ, राशन इत्यादि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी में करने वाले लोगों पर कठोर से कठोर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि यदि किसी भी जनपदवासी को कोई भी असुविधा होती है तो तत्काल कोविड कन्ट्रोल रूम के  नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है. उन्होने जपनद वासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान न दें.

यह भी पढ़ें: सरकार के साथ मदद के लिए आगे आए सामाजिक संगठन, पहाड़ों के लिए भेजी गई ज़रूरी सामग्री

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...