23.4 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

महाराज ने केंद्र को लिखा पत्र, SSB और ITBP के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों में हो टीकाकरण |Postmanindia

प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में कोविड-19 टीकाकरण को तेज करने के लिए पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व मंत्री श्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखने के साथ साथ फ़ोन पर बात कर उन्हें सुझाव दिया है कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के माध्यम से प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान चलाया जाए.

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीमांत क्षेत्रों के लोगों को आसानी से कोरोना का टीका लगवाने के लिए उन्होने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर और फोन से बात कर उनसे मांग की गई है कि सीमांत क्षेत्रों में एसएसबी और आईटीबीपी के माध्यम से टीकाकरण अभियान चलाया जाए. उन्होंने कहा कि एसएसबी और आईटीबीपी के जवानों के माध्यम से वैक्सीनेशन की राह को आसान किया जा सकता है. ने महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि एसएसबी का मुख्यालय रानीखेत में स्थि‌त है. जिसका सीमांत क्षेत्र कुटटी, गुंजी काला पानी, लखनपुर, मालपा,  बुदी, शिया लेख है. इसी प्रकार आईटीबीपी का मुख्यालय देहरादून में स्थित है और इसका सीमांत क्षेत्र नीति, माणा, मलारी, हर्षिल, कालापानी गुंजी, कुटी है. इन सीमांत क्षेत्रों में लोग मार्च से सितबंर तक अपनी भेड़ बकरियां  व अन्य पशु चराने भी जाते हैं. इन लोगों से हमारी सेना को सीमाओं पर हो रही गतिवि‌धियों की भी जानकारी मिलती है. ऐसे में इन क्षेत्रों में एसएसबी और आईटीबीपी के माध्यम से कोविड-19 का टीकाकरण करवाये जाने से लोगों को राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड में पहुँचे शिक्षा मंत्री, औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...